फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police seized gold jewelery worth Rs 3.6 crore in the state

हिमाचल: पुलिस ने राज्य में 3.6 करोड़ रुपये के स्वर्ण आभूषण किए जब्त

Wed, 02 Nov 2022 09:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Nov 2022 09:44 PM IST
सार

विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकाबंदी के दौरान 8 लाख 11 हजार 500 रुपये की नकदी जब्त की है।

विज्ञापन
Police seized gold jewelery worth Rs 3.6 crore in the state
राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकाबंदी के दौरान 8 लाख 11 हजार 500 रुपये की नकदी जब्त की है। लगभग 1,66,535 रुपये मूल्य की 1095.800 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, देसी शराब और बीयर जब्त की गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयकर विभाग की नाकाबंदी के दौरान लगभग दो करोड़ 51 लाख 6 हजार 7 सौ रुपये की नकदी और 3 करोड़ 6 लाख 66 हजार 13 रुपये मूल्य का सोने के आभूषण जब्त किया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 1 करोड़ 23 लाख 48 हजार 329 रुपये मूल्य की 74298.234 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। अब तक विभिन्न विभागों ने कुल 28 करोड़ 19 लाख 48 हजार 283 रुपये की अवैध शराब, नकदी, नशीले पदार्थ आदि जब्त की और जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन

राज्य में पोस्टल बैलेट से 5093 ने डाला वोट

विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में 5093 ने मतदाताओं से पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया है। राज्यभर से 80 वर्ष से अधिक आयु के 4330 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के 763 डाक मतपत्र निर्वाचन विभगा को वापस प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को कांगड़ा में 366, कुल्लू में 297, मंडी में 1991, ऊना में 528, बिलासपुर में 838, सोलन में 315, शिमला में 669 और किन्नौर में 89 डाक मत डाले गए।

उन्होंने बताया कि विशेष श्रेणी के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 80 से अधिक उम्र के लोगों, विकलांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों को कुल 1,70,403 फार्म 12-डी जारी किए गए थे। इनमें से 43,143 फार्म पूर्ण रूप से वापस प्राप्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से डाक मतपत्र लेने की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो गई है और 11 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed