फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police Recruitment Paper Leak Case: Three candidates of Solan and the accused who gave the question paper arrested from Panipat

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: सोलन के तीन अभ्यर्थी और उन्हें पेपर देने वाला आरोपी पानीपत से गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 09:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 09:03 PM IST
सार

प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने पानीपत से धरे आरोपी की शिनाख्त पर अर्की के तीन अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police Recruitment Paper Leak Case: Three candidates of Solan and the accused who gave the question paper arrested from Panipat
लिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बुधवार को हरियाणा के पानीपत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी ने सोलन जिले के कुछ अभ्यर्थियों को हरियाणा ले जाकर पेपर रटाया था। पुलिस ने पानीपत से धरे आरोपी की शिनाख्त पर अर्की के तीन अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इन तीनों अभ्यर्थियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए पहले भी हिरासत में लिया था, लेकिन उसके बाद उन्हें छोड़ दिया था।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को अर्की के सरली गांव से गिरफ्तार बाप-बेटे को सिविल कोर्ट कंडाघाट में बुधवार को पेश किया गया, जहां से दोनों को 21 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दोनों ने पहले ही कबूल कर लिया था कि पेपर लेने के लिए इन्होंने दलाल से 4.50 लाख रुपये में सौदा किया था। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि हरियाणा के पानीपत से एक आरोपी को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी ने कई अभ्यर्थियों को हरियाणा ले जाकर पेपर रटाया था। इसने अर्की के तीन अभ्यर्थियों की पहचान भी की है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सोलन जिला बनता जा रहा केंद्र
पेपर लीक मामले में सोलन जिला केंद्र बनता जा रहा है। यहां से अब तक सबसे ज्यादा 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अभी कई अन्य अभ्यर्थी और उनके परिजन भी एसआईटी की नजर में हैं। जिले से और छह-सात गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed