{"_id":"60afcb1a439c6438eb1ec0f6","slug":"police-raid-in-paonta-s-medicine-company-drugs-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा की दवा कंपनी में पुलिस का छापा, नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा की दवा कंपनी में पुलिस का छापा, नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी
Thu, 27 May 2021 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब( सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब( सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 May 2021 10:12 PM IST
सार
पुलिस टीम ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल समेत दवा की खेप बरामद की है। इन दवाओं में पांवटा के देवीनगर रामपुरघाट मार्ग पर स्थित एक दवा ईकाई का नाम-पता अंकित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मारा छापा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के अमृतसर की पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा की एक दवा कंपनी में दबिश दी। जानकारी के अनुसार अमृतसर में बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां पकड़ी गई हैं। दवाइयों पर पांवटा की एक कंपनी का नाम और पता लिखा बताया जा रहा हैं। जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट मामले में पांवटा पुलिस का सहयोग लेकर पंजाब पुलिस टीम कंपनी के दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। गुरुवार को देर रात तक कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल समेत दवा की खेप बरामद की है। इन दवाओं में पांवटा के देवीनगर रामपुरघाट मार्ग पर स्थित एक दवा ईकाई का नाम-पता अंकित बताया जा रहा है। पंजाब की पुलिस टीम ने सिरमौर दवा नियंत्रक व पांवटा पुलिस टीम का सहयोग लेकर छापामारी की है। डीएसपी पांवटा साहिब ने मामले की बीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अमृतसर पुलिस टीम ने एक एनडीपीएस मामले में छापामारी की है। इसके लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग भी मांगा गया हैं।
विज्ञापन