फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police lodges FIR on bitiya foundation over dham in marriage in Bilaspur Himachal Pradesh

धाम के आयोजन को लेकर बिटिया फाउंडेशन पर केस

Sun, 23 May 2021 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 May 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
police lodges FIR on bitiya foundation over dham in marriage in Bilaspur Himachal Pradesh
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह में धाम पर अंकुश लगाने के बाद भी कई लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। बिटिया फाउंडेशन जिला बिलासपुर के बरमाणा में किसी लड़की की शादी में धाम का आयोजन कर रही थी। इसके बाद गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी पुलिस को दी। बरमाणा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिटिया फाउंडेशन पर कार्रवाई की और मामले को कोर्ट भेज दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोन कर्फ्यू के दौरान शादियों में सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति ही दी गई है। धाम के आयोजन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके बिटिया फाउंडेशन बिलासपुर ने बरमाणा में एक लड़की की शादी में धाम का आयोजन किया। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिटिया फाउंडेशन पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


मामले को कोर्ट भेज दिया गया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि बिटिया फाउंडेशन की ओर से धाम का आयोजन किया जा रहा था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मामले को कोर्ट भेज दिया गया है। कहा कि बिलासपुर पुलिस शादियों को लेकर जारी सरकार की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed