फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police lodges FIR against BJP leader Baldev Bhandari in SC&ST Act Section 354 sirmour Himachal

भाजपा नेता पर एससी एक्ट में मामला दर्ज, महिला नेता को मंच पर दिया था धक्का

Fri, 10 May 2019 09:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 May 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Police lodges FIR against BJP leader Baldev Bhandari in SC&ST Act Section 354 sirmour Himachal

महिला भाजपा नेता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनसभा में धक्का देने और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप के बाद भाजपा नेता बलदेव भंडारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


महिला नेता की शिकायत पर पुलिस ने बलदेव भंडारी के खिलाफ पच्छाद थाना में एससी, एसटी एक्ट के साथ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, पच्छाद भाजपा मंडल बलदेव भंडारी के पक्ष में खड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


महिला नेता ने बलदेव भंडारी पर मुख्यमंत्री की रैली के दौरान मंच पर उन्हें धक्का देने और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, सराहां में शुक्रवार को पच्छाद भाजपा मंडल ने प्रेस वार्ता में कहा कि बलदेव भंडारी पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मंडल महामंत्री अनूप शर्मा, चक्रधर भंडारी, भूपेंद्र ठाकुर, रीता ठाकुर, ललिता शर्मा, नरेंद्र गोसाईं, प्रकाश भाटिया, अशोक

कुमार, भूपेंद्र ठाकुर, सुनील ठाकुर, रमेश अत्री, मोहन दत्त, जगदीश अत्री और राजेश कुमार ने कहा कि बलदेव भंडारी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। रैली में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर जनता का अभिवादन करते वक्त महिला नेता ने उन्हें धक्का दिया।


इस पर बलदेव भंडारी मुख्यमंत्री के ऊपर गिरने लगे। इस दौरान उन्हें हल्का सा धक्का लग गया। भंडारी ने किसी भी तरह के जातिसूचक शब्द नहीं कहे हैं। जो हुआ, वह चुनाव आयोग की वीडियोग्राफी में रिकॉर्ड है। विधानसभा चुनाव में महिला नेता को पार्टी विरोधी कार्य करने को लेकर पच्छाद मंडल ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed