{"_id":"640371e70cce22c6030ece93","slug":"police-lodge-fir-delhi-based-businessman-did-not-paid-94-lakh-to-apple-aadti-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दिल्ली के कारोबारी ने नहीं दिए सेब आढ़ती के 94.70 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दिल्ली के कारोबारी ने नहीं दिए सेब आढ़ती के 94.70 लाख, केस दर्ज
Sat, 04 Mar 2023 10:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:00 PM IST
सार
अंकुश ने बताया कि राम चंद्र व उसके बेटे नीरज ने उनसे करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया। अभी तक करीब 94.70 लाख रुपये फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सेब आढ़ती के 94.70 लाख रुपये न चुकाने पर दिल्ली के एक कारोबारी पर मामला दर्ज किया गया है। अंकुश, निवासी ग्राम शौंथर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह मांदली में सेब आढ़ती का काम करता है। पिछले साल राम चंद्र व उसके बेटे नीरज निवासी पश्चिम दिल्ली निवासी ने उनसे करीब तीन करोड़ रुपये का कारोबार किया।
विज्ञापन
अन्य राशि का भुगतान किया गया पर अभी तक करीब 94.70 लाख रुपये फंसे हुए हैं। आरोपी ने इसकी एवज में चेक दिया लेकिन वह बाउंस हो गया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने कहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन