फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police jawan manoj thakur launched Badla album on Youtube in retaliation of Uri attack

#Uri Attack: सोशल मीडिया पर छाया पारस प्रकाश का गाना ‘बदला’

Mon, 03 Oct 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 03 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Police jawan manoj thakur launched Badla album on Youtube in retaliation of Uri attack

उड़ी में सेना पर हमले के बाद भारतीय सेना की कार्रवाई सोशल मीडिया पर चर्चा में है। भारतीय सेना पर हुए हमले के बाद सैनिकों को प्रोत्साहित करने के लिए मंडी के जोगिंद्रनगर के डा. पारस प्रकाश ने एक गाना लिखा है। मंडी में रविवार को गत दिनों सोशल मीडिया पर छाए मनोज ठाकुर ने विधिवत रूप से एलबम को यू-टयूब पर लांच किया है। 

विज्ञापन


एलबम को डा. पारस प्रकाश ने ‘बदला’ नाम दिया है। गाने को सैन्य हमले के ठीक एक दिन बाद डा. पारस झा ने लिखा था। गाने को लांचिंग के चंद घटों में सैकड़ों लोग देख चुके हैं। डा. पारस प्रकाश का कहना है कि गाने को सैन्य हमले के ठीक एक दिन बाद लिखा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका प्रयास है। गाने को शिमला के मशोबरा व मंडी जिला की जंजैहली वैली में फिल्माया गया है।

विज्ञापन

कविता लिखी ‘दगाबाज पड़ोसी’

Police jawan manoj thakur launched Badla album on Youtube in retaliation of Uri attack

डा. पारस प्रकाश इससे पहले भी पहाड़ी सहित अन्य कई गानों को आवाज दे चुके हैं। सोशल मीडिया में सैन्य हमले के बाद छाए हिमाचल पुलिस के जवान ने समारोह में अपनी नई कविता भी भारतीय जवानों को समर्पित की। उन्होंने अपनी नई कविता ‘दगाबाज पड़ोसी’ को प्रस्तुत किया। कविता की पंक्तियां कुछ इस तरह से हैं। 

काफी जख्म दिए तूने आजादी से अब तक, प्रतिशोध लेना ही होगा अब हमें, आखिर हम सहें भी तो कब तक, काफी मौके दिए तुझे सुधरने के, पर तू नीच ही रहा अब तक, टूट चुका है बांध मेरे सब्र का, करना ही होगा अब इंतजाम तेरी कब्र का......अब तो दुनिया भी मान गई तेरे खिलाफ सबूतों को, एक ही विकल्प बचा अब हमारे पास, हर घाव का हम लेंगे बदला तेरा सर्वनाश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed