फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police got a big success in the interstate Chitta smuggler Sonu gang case, husband and wife arrested from Fero

Shimla: अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी सोनू गिरोह मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फिरोजपुर से पति-पत्नी गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Apr 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Police got a big success in the interstate Chitta smuggler Sonu gang case, husband and wife arrested from Fero
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

मपुर पुलिस की टीम ने चिटटा के खिलाफ सोनू गैंग चिट्टा मामले में पंजाब वार्डर पर सर्जिकल स्ट्राईक करके वर्षो से हिमाचल में चिट्टे की खेप ला रहे पति पत्नी को गिरफ्तार करने में कामयाब हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार 03.03.2025 को सोनू गैंग के मुख्य सरगना सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र दिवान चंद निवासी गांव सलोहा डाकघर तेबन तहसील करसोग उम्र 25 वर्ष और गीता श्रेष्ट पुत्री रमेश श्रेष्ट निवासी गांव टकोली डाकघर पनारसा तहसील ओट जिला मंडी उम्र 25 वर्ष के कब्जा से 26.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। जिस आधार पर हर दोनो के खिलाफ पुलिस थाना रामपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विज्ञापन

 

तफ्तीश के दौरान इन दोनो आरोपियो की सम्पति कुल 9,22,537/ को जब्त किया गया । इन दोनों आरोपियों के साथ चिट्ठा/हेरोईन की खरीद फरोख्त में संलिप्त 30 व्यक्तियों को जो करसोग जिला मंडी, निरमंड जिला कुल्लु, रामपुर, ननखडी, कुमारसैन, झाखडी जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया था। अन्वेषण के दौरान मुख्य आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनु और इसकी पत्नी गीता श्रेष्ट का चिट्टा तस्करी का नेटवर्क जिला कुल्लु, मंडी और शिमला सहित अन्य इलाको में पाया गया। गहनता से जांच करने पर इन दोनो मुख्य आरोिपयों के चिट्टा तस्करी के तार पंजाब राज्य के वार्डर के सीमावर्ती इलाको के पाए गए । जो इन दोनो अभियुक्तो का लाखो का लेन देन अर्शदीप सिंह अटवाल पुत्र सुखदेव निवासी फरीदकोट पंजाब उम्र 31 वर्ष इसकी पत्नी पुजा रानी अटवाल निवासी फरीदकोट उम्र 29 वर्ष के साथ पाया गया । यह दोनो चिट्टे की खेप काफी लम्बे समय से लेकर हिमाचल प्रदेश के कई जिलो में सप्लाई कर रहे थे जो अभी तक पकडे न गए थे । यह दोनो एक महीने में तकरीबन 3-4 बार चिट्टे की भारी खेप लेकर हिमाचल आते थे और मुख्य आरोपी सोनु और इसकी पत्नी गीता को 50-80 ग्राम चिट्टा/हैरोईन डिलीवर करते थे जो इसका विक्रय आगे जिला मंडी, कुल्लु और जिला शिमला में करते थे ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के इस नेटवर्क पर तुंरत और भारी कार्यवाही करते हुए अर्शदीप सिंह अटवाल पुत्र सुखदेव व उम्र 31 वर्ष और इसकी पत्नी पुजा रानी अटवाल निवासी फरीदकोट पंजाब 08-04-25 को फरीदकोट पंजाब से गिरफ्तार किया गया है जिन्हे वीरवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा । इस मामले को लेकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

पुलिस का कहना है कि अभी तक सोनु गैंग चिट्टा / हेरोइन तस्करी मामले में कुल 32 आरोपियो को जिनमें 02 महिलाएं शामिल है को गिरफ्तार किया जा चुका है । उधर, मामले की पुष्टि करते हुए उप मंडल पुलिस अधिकारी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि जो भी व्यक्ति नशे की खरीद फरोख्त में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed