{"_id":"62bc59ff5173fd2d873d2a1a","slug":"police-district-and-sanjauli-outpost-will-be-made-in-nurpur-of-district-kangra-cm-inaugurated-43-projects-of-police-and-laid-the-foundation-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Jairam Announcement: जिला कांगड़ा के नूरपुर में पुलिस जिला और संजौली चौकी बनेगी थाना, सीएम ने किए पुलिस की 43 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Jairam Announcement: जिला कांगड़ा के नूरपुर में पुलिस जिला और संजौली चौकी बनेगी थाना, सीएम ने किए पुलिस की 43 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास
Wed, 29 Jun 2022 07:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Jun 2022 07:29 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के ओक ओवर से हिमाचल के विभिन्न भागों में पुलिस विभाग की 160 करोड़ लागत की 43 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास वर्चुअल किए। पुलिस थानों के लिए 20 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
विज्ञापन
सीएम ने की पुलिस विभाग की परियोजनाओं के लोकार्पण- शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में जिला कांगड़ा के नूरपुर में अलग से पुलिस जिला बनाने और पुलिस चौकी संजौली को पुलिस थाने में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने शिमला के ओक ओवर से हिमाचल के विभिन्न भागों में पुलिस विभाग की 160 करोड़ लागत की 43 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास वर्चुअल किए। पुलिस थानों के लिए 20 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में अपराध दर काफी कम है। पुलिस बल को उपलब्ध करवाए गए वाहन नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने 1.58 करोड़ की लागत से पुलिस लाइन धर्मशाला में रेंज ऑफि स एसवी व एसीबी के लिए आवास, जिला कांगड़ा के देहरा में 1.59 करोड़ की लागत से पुलिस थाना भवन और 2.64 करोड़ की लागत से पुलिस थाना बैजनाथ के आवास का लोकार्पण किया। जिला सोलन में 79 लाख की लागत से पुलिस थाना कंडाघाट के आवास, 2.70 करोड़ से पुलिस लाइन सोलन में तीन मंजिला बैरेक्स, बस्सी में 22 लाख की लागत से पांचवीं आईआरबी में प्रवेश द्वार और संतरी आश्रय, पांचवीं आईआरबी बस्सी में 1.73 करोड़ रुपये की लागत से आवास, चौथी आईआरबी जंगलबैरी में 27 लाख की लागत से मुख्य प्रवेश द्वार, पुलिस लाइन कैथू में 72 लाख से आवास, पुलिस कॉलोनी नाहन में 1.45 करोड़ से आवास, ददाहू स्थित पुलिस थाना रेणुका जी में 2.30 करोड़ रुपये से आवास, छठी आईआरबी धौलाकुआं में 65 लाख की लागत से कमांडेंट के लिए टाइप-5 आवास, छठी आईआरबी धौलाकुआं में 4.61 करोड़ की लागत से 20 टाइप-2 आवास और 6.25 करोड़ की लागत से पुलिस थाना सदर बिलासपुर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस लाइन धर्मशाला में 3.90 करोड़ रुपये की लागत के आवासीय भवन, पुलिस लाइन धर्मशाला में ही 51 लाख से टाइप चार आवास भवन, चढ़ियार में 2.88 करोड़ रुपये से निर्मित पुलिस चौकी भवन, बरोटीवाला में 8.20 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस थाना भवन, करसोग में 7.34 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस थाना भवन, पुलिस लाइन ऊना में 12.69 करोड़ से पुलिस बैरक, ऊना में 6.66 करोड़ से थाना सदर भवन, ऊना में 6.66 करोड़ से महिला थाना भवन, भुंतर में 7.92 करोड़ से पुलिस थाना भवन, बस्सी में 120 महिला पुलिस कर्मियों के लिए 9.26 करोड़ की लागत से पुलिस बैरक, धौलाकुआं में 6.20 करोड़ की लागत से बीएन लाइन कार्यालय खंड सहित अन्य पुलिस आवासों के शिलान्यास किए। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन