फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police deployed at every corner of HPU campus

Shimla News: एचपीयू परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police deployed at every corner of HPU campus
छात्रावासों में की जा रही रात्रि गश्त
विज्ञापन

चीफ वार्डन और वार्डन की टीम ने लिया स्थिति का जायजा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के परिसर के पास एबीवीपी और एसएफआई के कार्यकर्ताओं बीच हुई हिंसक झड़प के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। छात्रावासों में रात को गश्त की जाती रही।


संगठनों के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए विवि परिसर में रात के समय भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन भी छात्रों के बीच किसी तरह के विवाद को रोकने के लिए निरीक्षण करता रहा। चीफ वार्डन प्रो. आरएल जिंटा और अन्य वार्डन ने रात के समय स्थिति का जायजा लेने के लिए छात्रावासों का दौरा किया। पुलिस और विवि प्रशासन के मुताबिक कुछ दिनों से दोनों संगठनों के बीच वॉल राइटिंग के स्थान को लेकर विवाद चल रहा था। इसको देखते हुए सोमवार को भी दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने बुलाकर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ और मंगलवार सुबह दोनों संगठनों के बीच झड़प हो गई। इसमें कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही विधानसभा में तैनात क्यूआरटी को मौके पर स्थिति संभालने के लिए भेजा गया। इसके साथ ही एएसपी शिमला रतन सिंह नेगी भी पहुंचे और दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करके मामला सुलझाने का प्रयास किया। परिसर में भारी संख्या में पुलिस तैनात होने के बाद दिनभर माहौल शांत रहा लेकिन दोनों संगठन एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article