फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police constable recruitment paper leak: Ask the mother who distributed laddus on merit of her son

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक: परीक्षा के रद्द होने का दर्द उस मां से पूछो जिसने मेरिट में आने पर बांटे थे लड्डू

Sun, 08 May 2022 12:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 May 2022 12:14 PM IST
सार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह मीम्स आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन मीम्स में कुछ लोग चटकारे ले रहे हैं तो कुछ लोग मीम्स के माध्यम से सरकार को कोस रहे हैं। 

विज्ञापन
Police constable recruitment paper leak: Ask the mother who distributed laddus on merit of her son
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने का दर्द उस मां से पूछो, जिसने बेटे के मेरिट में आने पर पूरे गांव में लड्डू बांटे थे। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह मीम्स आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन मीम्स में कुछ लोग चटकारे ले रहे हैं तो कुछ लोग मीम्स के माध्यम से सरकार को कोस रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन मीम्स में सबसे गमगीन मीम्स में कहा गया है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने का दर्द उस मां से पूछो, जिसने बेटे के मेरिट में आने पर पूरे गांव में लड्डू बांटे थे। एक मीम्स में कहा गया है कि ‘फंसा देंगे हर भर्ती केस में... एग्जाम देकर तो देखो हिमाचल प्रदेश में’।

विज्ञापन


इस मीम्स के जरिये प्रदेश में फंसी पड़ी कई अन्य भर्तियों से प्रभावित हुए अभ्यर्थियों के दुख को प्रकट किया गया है। गौर रहे कि प्रदेश में मौजूदा समय में एचएएस, जेओए (आईटी) पोस्ट कोड-817, जेबीटी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी और पंचायत सचिव सहित कई अन्य भर्तियां कोर्ट केसों के कारण लटकी हैं। एक अन्य मीम्स में कहा गया है कि आप आर्मी में जाना चाहोगे या पुलिस में। इसमें कहा गया है कि मनरेगा में। इसी तरह सोशल मीडिया पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने को लेकर कई प्रकार के मीम्स चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिन पर लोगों कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed