फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police Constable Falls into Gorge Due to Snowfall at Chamba.

बर्फ के बीच गश्त कर रहे जवान की पांव फिसलने से मौत, एक घायल

Sat, 11 Feb 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 11 Feb 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Police Constable Falls into Gorge Due to Snowfall at Chamba.

जम्मू-कश्मीर से सटे हिमाचल के जिला चंबा के सलूणी उपमंडल के सीमावर्ती इलाके में गश्त कर रहे पुलिस कर्मचारी की पांव फिसलने से मौत हो गई। बीच बचाव के लिए आया दूसरा कर्मचारी गंभीर घायल हो गया। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ।

विज्ञापन


मृतक की पहचान नवीन कुमार निवासी नगरी (पालमपुर) के रूप में हुई है। घायल अरुण सिरमौर का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रीष्मकालीन पोस्ट गुल्लू की मंडी के नीचे फाटी पोस्ट पर आईआरबी के जवान गश्त कर रहे थे। थोड़ा नीचे पहुंचकर नवीन कुमार का पांव बर्फ में फिसल गया। वह लुढ़कते हुए गहरी खाई में गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जवान ने जान पर खेलकर की बचाने की कोशिश

Police Constable Falls into Gorge Due to Snowfall at Chamba.

उसके पीछे चल रहे जवान अरुण ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भी असंतुलित होकर बर्फ में नवीन के पीछे कुछ दूरी तक फिसल गया। बाद में गश्त में शामिल अन्य जवानों ने दोनों को बाहर निकाला।

नवीन की मौत हो चुकी थी। डीएसपी सलूणी महेंद्र मिन्हास ने बताया कि जवान के शव को किहार थाना लाया गया है। यहां से पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा।

बर्फ के बीच चल रही थी गश्त 
जम्मू-कश्मीर से सटे गुल्लू की मंडी पोस्ट ग्रीष्मकालीन है। बर्फबारी के दौरान आईआरबी के जवान निचली पोस्टों पर आ जाते हैं। शुक्रवार को भी फाटी पोस्ट में जवान गश्त कर रहे थे, जहां जवान हादसे का शिकार हो गए हैं। यह सभी जवान भारी बर्फ के बीच गश्त कर रहे थे। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां काफी ज्यादा बर्फ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed