{"_id":"6644e8a9a578a5de10056d68","slug":"police-caught-chitta-from-young-man-in-hrtc-bus-arrested-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचआरटीसी बस में पुलिस ने युवक से पकड़ा चिट्टा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचआरटीसी बस में पुलिस ने युवक से पकड़ा चिट्टा, गिरफ्तार
Wed, 15 May 2024 10:24 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 15 May 2024 10:24 PM IST
सार
शिमला में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी बस में चंडीगढ़ से आ रहा था। स्पेशल सेल की टीम ने शोघी बैरियर पर एचआरटीसी बस में चेकिंग में इसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी प्रशांत लखनपाल निवासी चिंतपूर्णी जिला ऊना, हाल निवासी सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी बस में चंडीगढ़ से आ रहा था। स्पेशल सेल की टीम ने शोघी बैरियर पर एचआरटीसी बस में चेकिंग में इसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। इसे बालूगंज थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से चिट्टा लेकर आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के संपर्क में आए संदिग्ध लोगों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन