{"_id":"5d3545258ebc3e6ca621cb77","slug":"police-busted-of-highprofile-brothel-racket-in-mandi-district-at-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला घर में चला रहा थी वेश्यावृत्ति का धंधा, दो युवतियों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला घर में चला रहा थी वेश्यावृत्ति का धंधा, दो युवतियों को किया रेस्क्यू
मंडी शहर में पुलिस ने पंद्रह दिन के भीतर देह व्यापार के दूसरे मामले का भंडाफोड़ किया है। रामनगर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किराए के मकान में दबिश देकर देह व्यापार करवाने वाली महिला सरगना को गिरफ्तार किया। मौके से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। इनमें एक मंडी और दूसरी बिहार की रहने वाली है। दोनों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर यह भंडाफोड़ किया। इससे पूर्व छह जुलाई को मंडी शहर से सटे चडियारा इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट मामले का पर्दाफाश कर एक निजी होटल से दो युवतियों को रेस्क्यू किया था।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि रामनगर में एक रिहायशी कवार्टर में एक महिला वेश्यावृत्ति का धंधा करवाती है। सूचना में तत्काल रेड करने को सुझाया गया। सूचना एसपी मंडी को दी गई। रेड के लिए आठ सदस्यीय टीम बनाई गई। जिसमें एसआईयू मंडी व थाना से एक-एक एक कर्मचारी समेत बतौर स्वतंत्र गवाह रामनगर से दो महिलाओं को टीम में शामिल किया गया।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा छापामारी पार्टी में से तीन आरक्षियों को बतौर डमी ग्राहक टीम में शामिल किया गया। उप पुलिस अधीक्षक अनिल पटियाल ने टीम का नेतृत्व किया। सूचना के आधार पर जाल बिछाया गया और तीनों डमी ग्राहकों को ठिकाने पर भेजा गया। जैसे ही महिलाओं का सौदा हुआ तो पुलिस की टीम ने मुख्य सरगना को पकड़ लिया।
मौके पर मौजूद दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। मामले में नेरचौक की रहने वाली मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसी महिला के माध्यम से सौदा हुआ था। सोमवार शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को वेश्यावृत्ति का धंधा करवाने और ग्राहकों से मिले पैसे को अपने निजी प्रयोग के लिए उपयोग करने के आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 3,4,6 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी तफ्तीश प्रभारी महिला थाना रीता शर्मा द्वारा अमल में लाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।