फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police bharti exam and cricket trial on same day in himachal pradesh

असमंजस में युवतियां, क्रिकेट ट्रायल दें या पुलिस भर्ती परीक्षा

Wed, 04 Sep 2019 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Sep 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
police bharti exam and cricket trial on same day in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

एचपीसीए ने 8 सितंबर को ऊना में महिला क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए ट्रायल रखे हैं। अंडर-19 अंडर-23 और वुमन सीनियर टीम के लिए ट्रायल होंगे। वहीं, आठ सितंबर को ही प्रदेश पुलिस विभाग की भर्ती की लिखित परीक्षा भी है। इससे पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा देने जा रही खिलाड़ियों के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है। सीमा, अंजू, बबिता, शीतल और मोनिका का कहना है कि पुलिस भर्ती लिखित टेस्ट 8 सितंबर को होना है।

विज्ञापन


उसी दिन एचपीसीए ने वर्ष-2019 क्रिकेट टीमों महिला अंडर-19 तथा वुमन टीम का गठन के लिए ट्रायल भी उसी दिन रखे है। इनका कहना है कि एक ही दिन पुलिस भर्ती के टेस्ट तथा ट्रायल की तिथि होने से कई खिलाड़ियों को ट्रायल से वंचित रहना पड़ सकता है। इसलिए एचपीसीए को फिर से ट्रायल तिथि पर विचार करना चाहिए। प्रदेश के कुछ जिलों में कुछ ऐसी महिला क्रिकेटर हो सकती हैं, जो जिले, प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी और इस खेल में रुचि रखती हैं।
विज्ञापन


वे एचपीसीए के ट्रायल में शामिल होना चाहती हैं, लेकिन पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और ट्रायल एक ही दिनहोने से वे असमंजस में पड़ गई हैं। यही सोच रही हैं कि भर्ती परीक्षा दें या ट्रायल में हिस्सा लें। उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मांग की है कि 8 सितंबर को होने वाले ट्रायल की तिथि में बदलाव किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed