{"_id":"00c61673010ee7a386997d5fe5e3d31c","slug":"police-association-is-illegal-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर कानूनी है पुलिस एसोसिएशन : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर कानूनी है पुलिस एसोसिएशन : डीजीपी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 11 Apr 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग ने हिमाचल प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन को गैरकानूनी करार दिया है। पुलिस प्रमुख ने रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं को पत्र लिखकर एसोसिएशन की मान्यता को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विभाग ने रमेश चौहान की अध्यक्षता वाली इस एसोसिएशन को गैर कानूनी करार देते हुए इसकी मान्यता समाप्त करने की सिफारिश की है।
डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस एक्ट में कहीं भी इस तरह की एसोसिएशन बनाने का प्रावधान नहीं है। उन्होंने बताया कि रमेश चौहान को वर्ष 2009 में पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
उन पर फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर पुलिस में नौकरी हासिल करने के आरोप साबित हो चुके हैं। विभाग के अनुसार जिस मांग को लेकर कथित एसोसिएशन मांग कर रही है, उसे सरकार पहले रिवाइज कर चुकी है।
विज्ञापन