फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested bjp leader in ehlmi illigal tree cutting case.

वन मंत्री के खिलाफ बड़ी साजिश, भाजपा नेता बेनकाब

Tue, 13 Jan 2015 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 13 Jan 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
police arrested bjp leader in ehlmi illigal tree cutting case.

हिमाचल प्रदेश चंबा जिला भरमौर के एलहमी जंगल में हुए अवैध कटान में जंगल काटने वालों के साथ-साथ इस कटान की सीडी बनाने वाला भी गिरफ्तार हुआ है। जांच में पता चला है कि पूरा खेल बीजेपी के नेता ने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से बदला लेने के लिए रचा था।

विज्ञापन


चंबा भाजपा के पदाधिकारी मांगणी राम पर साजिश रचने का आरोप पुलिस ने लगाया है। मांगणी राम होली से संबंध रखते हैं। पुलिस के सामने जंगल काटने की बात कबूल करने वाले जैसी राम ने बताया है कि मांगणी राम के साथ हुए सौदे के बाद ही उसने ये सब किया।
विज्ञापन


वन निगम का ठेकेदार रहा मांगणी राम उसके खिलाफ हुई कार्रवाई का बदला वन मंत्री भरमौरी से लेना चाहता था। इस घटना में सूखे पेड़ों की जगह सैकड़ों हरे दरख्त काटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौरी की कुर्सी खतरे में पड़ गई थी

police arrested bjp leader in ehlmi illigal tree cutting case.

घटना सामने आने के बाद शीतकालीन सत्र में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी की कुर्सी संकट में आ गई थी। जंगल काटने वाले जैसी राम ने 11 दिसंबर को अमर उजाला से बातचीत में उस समय ये कहानी बताई थी, जब उसे पुलिस तलाश रही थी।

12 दिसंबर के अंक में ये सारा प्रकरण प्रकाशित हुआ था। लेकिन अब राजनीतिक साजिश का सारा खेल बेपर्दा हो गया है। हालांकि तब मांगणी राम ने इस सारे मामले को अपने खिलाफ एक साजिश बताते हुए कहा था कि उसे फंसाया जा रहा है।

12 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
इस केस में अब तक कुल 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिन्हें कोर्ट ने मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने इस केस में वन सरंक्षण अधिनियम की धारा 33, भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 120बी, भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13-2 और स्पेशिफिक करप्ट प्रेक्टिसिस एक्ट की धारा 14 जैसी संगीन धाराएं लगाई हैं।

नहीं हो पाई है सीडी और हैंडीकैम की रिकवरी

police arrested bjp leader in ehlmi illigal tree cutting case.

अब तक रिमांड में मांगणी राम ने ये बात कबूली है कि उसने ही सीडी बनाई थी। लेकिन हैंडीकैम जिससे सीडी बनाई गई और सीडी की कॉपी नहीं दी है, हम रिकवरी की कोशिश कर रहे हैं।

जंगल काटने में लगाई गई लेबर और उस व्यक्ति ने मांगणी राम के खिलाफ बयान दिए हैं, जिसके घर पर जंगल काटने को लेकर जैसी राम और मांगणी के बीच बात हुई थी।

कुछ और तथ्य भी हैं, जो अभी सार्वजनिक नहीं किए जा सकते। - वीर बहादुर सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर भरमौर
भाजपा पदाधिकारी मांगणी राम पर साजिश रचने का आरोप

सूत्रों का कहना है कि पुलिस के लिए वो डिवाइस ज्यादा जरूरी है, जिससे सीडी बनाई गई। मांगणी राम से यदि सीडी मिल भी जाए, तो इसके मिलान के लिए पुलिस विधानसभा रिकार्ड से सीडी उपलब्ध करवाने का आग्रह कर सकती है।

लेकिन विधानसभा के सचिव एसएस वर्मा ने बताया कि ये सीडी रिकार्ड का हिस्सा नहीं है। शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक रविंद्र रवि ने ये सीडी सदन में रखी थी। उन्होंने ये कहते हुए इसे मीडिया को भी जारी किया था कि ये उन्होंने बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed