फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police arrested another chitta smuggler from Kharar, Punjab

Solan News: पुलिस ने पंजाब के खरड़ से दबोचा एक ओर चिट्टा तस्कर

Tue, 28 Nov 2023 02:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 02:28 PM IST
सार

सोलन पुलिस की विशेष टीम ने एक और चिट्टा तस्कर को दबोचा है। आरोपी पंजाब से सात सालों से चिट्टे की सप्लाई  कर रहा था। पुलिस को चिट्टे के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ के दौरान इसका पता चला। 

विज्ञापन
Police arrested another chitta smuggler from Kharar, Punjab
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन पुलिस की विशेष टीम ने एक और चिट्टा तस्कर को दबोचा है। आरोपी पंजाब से सात सालों से चिट्टे की सप्लाई  कर रहा था। पुलिस को चिट्टे के आरोप में पकड़े गए तीन युवकों से पूछताछ के दौरान इसका पता चला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन के मालरोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में बीते दिनों पुलिस ने दो युवकों को 7.34 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। यह युवक शहर में युवाओं को चिट्टा बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन


दोनों आरोपी चिट्टे को अपने बिचौलिये दोस्त नरेंद्र निवासी जौणाजी रोड़ के माध्यम से पैसों का लेनदेन करके खरड़ निवासी चिट्टा तस्कर मोहित से खरीद कर लाए थे। छानबीन में पाया गया कि आरोपी मोहित एक अन्य व्यक्ति का पेटीएम वॉलेट व सिम कार्ड पिछले एक साल से इस्तेमाल कर रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। इसके बाद आरोपी मोहित लखनपाल पुत्र धर्मपाल निवासी खरड़ पंजाब को चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मोहित पिछले सात वर्षों से चिट्टा तस्करी कर रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed