{"_id":"5c90a037bdec224b9d4f60a2","slug":"police-and-excise-department-seized-35-thousand-liters-of-liquor-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिनों में पुलिस और आबकारी विभाग ने पकड़ी इतने हजार लीटर देसी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिनों में पुलिस और आबकारी विभाग ने पकड़ी इतने हजार लीटर देसी शराब
Tue, 19 Mar 2019 01:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सरकारी महकमे एक्शन मोड में आ गए हैं। संहिता लागू होने के आठ दिन में पुलिस व आबकारी विभाग ने हजारों लीटर देसी, विदेशी शराब व बीयर को सीज किया है। इसके अलावा 10 हजार से ज्यादा लाइसेंसी असलहों को भी जमा कराया जा चुका है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग ने अभी तक 4,01,000 रुपये सीज किए हैं। वहीं, पुलिस ने 3226.645 लीटर देसी शराब, 499.35 लीटर अंग्रेजी शराब, 77.983 लीटर बीयर, 100000 लीटर लाहन, 4622.96 ग्राम चरस, 93.47 ग्राम हेरोईन, 56 स्पैजमो प्रोक्सीवॉन कैप्सूल और 2.65 किलोग्राम चुरा पोस्त जब्त किया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार आबकारी विभाग ने अब तक 167 छापों में 253.705 लीटर देसी शराब, 52.875 लीटर भारत में निर्मित विदेशी शराब, 9.165 लीटर बीयर जब्त की और दोषियों पर 1 लाख 04 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 15 हजार 205 लाइसेंसी हथियारों को पुलिस विभाग में जमा करवाया है। वहीं, शिकायत अनुश्रवण रिपोर्ट के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 40 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 23 आम जनता, 13 राजनीतिक दलों तथा चार भारतीय चुनाव आयोग के माध्यम से प्राप्त हुईं।
सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को जांच तथा रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है जिनमें से सात रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। सात शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है तथा एक शिकायत भारतीय चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण के लिए भेजी गई है, जबकि 33 शिकायतें विचाराधीन हैं।