फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Poisonous liquor case: Enforcement Directorate starts investigation against 31 accused

जहरीली शराब मामला: प्रवर्तन निदेशालय ने 31 आरोपियों के खिलाफ शुरू की जांच

Wed, 04 May 2022 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 May 2022 10:23 AM IST
सार

 पुलिस मुख्यालय से रिकॉर्ड मिलने पर ईडी ने आरोपियों की संपत्तियों को जांचना शुरू कर दिया है।  हालांकि पुलिस की एसआईटी ने भी एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया है, लेकिन इस मामले की बारीकियों से जांच करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने ईडी को मामला सौंपा है। 

विज्ञापन
Poisonous liquor case: Enforcement Directorate starts investigation against 31 accused
जांच(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल प्रदेश के अवैध शराब मामले में संलिप्त 31 आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय से रिकॉर्ड मिलने पर ईडी ने आरोपियों की संपत्तियों को जांचना शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस की एसआईटी ने भी एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया है, लेकिन इस मामले की बारीकियों से जांच करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने ईडी को मामला सौंपा है। जहरीली शराब पीने से हिमाचल प्रदेश में सात लोगों की मौत हो गई थी। इनमें करीब 31 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। कई को जमानत मिल गई है, जबकि 25 के करीब कारोबारी अभी भी जेल में हैं। अवैध शराब कारोबार मामले में सुंदरनगर, नालागढ़, रामशहर, बद्दी और हरोली में कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जनवरी, 2022 में तहसील सुंदरनगर में मिलावटी शराब पीने से मौत का पहला मामला सामने पर पुलिस मुख्यालय ने जांच के लिए एसआईटी गठित की। आबकारी एवं काराधान विभाग की ओर से भी प्रदेश के जिलों में जगह-जगह छापामारी की गई। इसमें कई कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस महानिदेशक संजय कूंडू खुद मौके पर डटे रहे। इस मामले में अभी भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। हर पहलू को बारीकियों से जांचा जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति की आशंका के चलते पुलिस ने यह मामला ईडी को सौंपा है। बताया जा रहा है कि ईडी रिकॉर्ड की जांच पड़ताल कर रही है। अब आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद ईडी संपत्तियों को अटैच कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed