फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PMO notice to chief secretary of himachal pradesh

शहीद की पत्नी ने मोदी से लगाई इंसाफ की गुहार, पीएमओ ने लिया कड़ा संज्ञान

Sun, 18 Sep 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी) Updated Sun, 18 Sep 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
PMO notice to chief secretary of himachal pradesh

शहीद की पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामला हिमाचल के मंडी जिल का है। चच्योट तहसील की थरजून पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कयोलीधार में शहीद यश कुमार की प्रतिमा का अनादर और विधवा पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने कड़ा संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


इस मामले में पीएमओ ने प्रदेश के मुख्य सचिव से शहीद की विधवा ढमेश्वरी देवी की शिकायत पर जवाब तलब किया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा उप निदेशक मंडी से मामले की जांच कर दस दिन के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। थरजून पंचायत के बह गांव निवासी ढमेश्वरी देवी ने सरकारी स्कूल केयोलीधार में लगाई गई शहीद पति यश कुमार की प्रतिमा का अनादर और प्रताड़ित करने
विज्ञापन


को लेकर 16 अगस्त 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र के माध्यम से लिखित शिकायत भेजी थी। ढमेश्वरी देवी का कहना है कि अपने खर्चे पर स्कूल में शहीद पति की प्रतिमा का निर्माण करवाया लेकिन पंचायत ने प्रतिमा के आगे स्कूल के कमरे का निर्माण शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व एसएमसी पर प्रताड़ित करने का आरोप

PMO notice to chief secretary of himachal pradesh
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कयोलीधार में शहीद यश कुमार की प्रतिमा

प्रशासन से शिकायत करने के बाद कमरे का काम बंद किया गया लेकिन प्रतिमा के आगे की गई खुदाई को आज तक बंद नहीं किया। ढमेश्वरी देवी ने प्रधानमंत्री को भेजी शिकायत में पंचायत के पूर्व प्रधान व एसएमसी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत पर पीएमओ के सेक्शन आफिसर ने पत्र जारी कर प्रदेश के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया। पीएमओ के संज्ञान लेने पर शिक्षा निदेशालय ने 14 सितंबर को आदेश जारी कर उपनिदेशक मंडी से तथ्यों के साथ दस दिन के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।

तीन साल तक कार्रवाई नहीं हुई तो पीएम को लिखा पत्र

PMO notice to chief secretary of himachal pradesh

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केयोलीधार में वर्ष 2013-14 में थरजून पंचायत के माध्यम से एक लाख की लागत से स्कूल में एक कमरे का निर्माण शुरू किया, जो स्कूल के प्रवेश द्वार के साथ है। दूसरी तरफ स्टेज बना हुआ है। स्टेज के पीछे स्कूल का दो मंजिला भवन है। इस भवन के साथ ही शहीद की प्रतिमा लगी हुई है।

प्रतिमा के साथ ही कमरे का निर्माण करने पर शहीद की पत्नी ढमेश्वरी ने प्रशासन से शिकायत की। 17 फरवरी 2016 को उप निदेशक मंडी ने स्कूल में जांच की। उन्होंने पाया कि कमरे के निर्माण से शहीद की प्रतिमा ढक रही है। लिहाजा कमरे का निर्माण खाली जगह पर किया। कमरे के निर्माण के लिए नींव की खुदाई कर दी गई। जिसके बाद से काम बंद पड़ा है। इस पर पंचायत ने 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च कर दिए थे।

क्या कहते हैं एसएमसी और पंचायत प्रतिनिधि
थरजून पंचायत के पूर्व प्रधान और वर्तमान में उपप्रधान डोला राम, एसएमसी प्रधान महेश कुमार का कहना है कि वर्ष 2013-14 में पंचायत के माध्यम से स्कूल में कमरे का काम शुरू किया गया। नींव खोदने के बाद कमरे का काम बंद किया गया। शहीद की शहादत का सम्मान वे भी करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद की पत्नी की ओर से लगाए गए प्रताड़ना के आरोप निराधार है।

तीन साल तक कार्रवाई नहीं हुई तो पीएम को लिखा पत्र
ढमेश्वरी देवी का कहना है कि सितंबर 2012 में उत्तराखंड में ग्लेशियर गिरने से उसके पति यश कुमार शहीद हो गए थे। केयोलीधार स्कूल में एक लाख 30 हजार खर्च कर शहीद पति की प्रतिमा स्थापित की। प्रतिमा के आगे पंचायत की ओर से कमरे का निर्माण किया गया। तीन साल बीत जाने के बाद कोई कार्रवाई न होने पर प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed