फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PMO gave direction to Railways to handed over DPR to Ministry of Defense by December

पीएमओ के निर्देश, दिसंबर तक रक्षा मंत्रालय को डीपीआर सौंपे रेलवे

Fri, 05 Mar 2021 11:57 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Mar 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
PMO gave direction to Railways to handed over DPR to Ministry of Defense by December
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बिलासपुर-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट पर रक्षा मंत्रालय ही नहीं पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) भी दिलचस्पी दिखा रहा है। प्रोजेक्ट के सर्वे पर नजर बनाए रखने के साथ ही पीएमओ ने अब इसे रफ्तार देने ठान ली है। इस बाबत रेलवे को आवश्यक निर्देशों के साथ जरूरी पत्र भेजा गया है। पीएमओ के इस पत्र में रेलवे मंत्रालय को प्रोजेक्ट के सर्वे कार्य में और तेजी लाकर दिसंबर 2021 तक इसकी डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) रक्षा मंत्रालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बिलासपुर-मनाली-लेह रेललाइन प्रोजेक्ट का सर्वे लंबे अरसे से चला है। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के लिए वर्ष 2017 से 2021 तक समय सीमा को बढ़ाया जाता रहा है। लेकिन, अब पीएमओ डीपीआर में किसी भी तरह की देरी के लिए तैयार नहीं है। पीएमओ ने रेलवे को पत्र भेजकर स्पष्ट कर दिया है कि इस महत्वाकांक्षी रेल प्रोजेक्ट की डीपीआर दिसंबर  2021 में रक्षा मंत्रालय को सौंपी दी जाए। पीएमओ का मानना है कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट मिलने के बाद ही इसे कैबिनेट की इकोनामिक अफेयर्स कमेटी से पास करवाकर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था हो पाएगी। रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य संजय रस्तोगी ने प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने से संबंधित पीएमओ का पत्र मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


 बिलासपुर-लेह रेल प्रोजेक्ट रक्षा मंत्रालय की अहम परियोजनाओं में से एक है। इसका सर्वे का कार्य जोरों पर है। यह प्रोजेक्ट चुनौतीपूर्ण है लेकिन, असंभव नहीं है। उत्तर रेलवे इस पर गहनता से कार्य कर रहा है।- दीपक कुमार, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उत्तर रेलवे इसी साल प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर रक्षा मंत्रालय को सौंपेगा। अलाइनमेंट तैयार करने के लिए हर पहलू पर गहनता से कार्य किया जा रहा है। तुर्की के विशेषज्ञों से लेकर सासे तक से इसकी रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है।-दिनेश त्रिपाठी, चीफ इंजीनियर, उत्तर रेलवे 

सासे ने दी है एवलांच स्टडी की रिपोर्ट
बिलासपुर-लेह रेललाइन को एवलांच से बचाने के लिए उत्तर रेलवे ने सासे (सेंटर स्नो एंड एडवांस स्टडी एस्टेब्लिशमेंट) का सहयोग लिया है। सासे ने रिपोर्ट उत्तर रेलवे को सौंप दी है। इस रेललाइन को एवलांच से बचाने के लिए अधिकतर स्थानों पर टनल के अंदर से अलाइनमेंट तैयार की गई है। वहीं कई जगह अधिक ऊंचाई से अलाइनमेंट को लेने का सुझाव दिया गया है। 

सुनील भारद्वाज, सासे के अधिकारी

दिल्ली पहुंचे तुर्की के विशेषज्ञ
प्रोजेक्ट के लिडार सर्वे को और सटीक करने और डिजीटल मैप को सत्यापित करने के लिए तुर्की से सर्वे विशेषज्ञों की दो सदस्यीय टीम दिल्ली पहुंच गई है। इसके बाद मार्च के तीसरे सप्ताह में तुर्की से ही अलाइनमेंट वैरिफिकेशन/रिफाइनमेंट, ब्रिज डिजाइन, टनल डिजाइन की संयुक्त टीम भी हिमाचल और लेह का दौरा करेगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को सौंप दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed