फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PMGSY: Approval of 254 new roads for Himachal, Rs 2643.01 crore will be spent

PMGSY: हिमाचल के लिए 254 नई सड़कों की मंजूरी, 2643.01 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Thu, 17 Aug 2023 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 10:42 PM IST
सार

कांगड़ा में 53, शिमला 45, सोलन 25, मंडी 23, हमीरपुर 22, चंबा 20, बिलासपुर 19, ऊना 18, सिरमौर 12, कुल्लू 10 और लाहौल-स्पीति में सात सड़कें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
PMGSY: Approval of 254 new roads for Himachal, Rs 2643.01 crore will be spent
नई सड़कों की मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-3 के तहत हिमाचल प्रदेश के लिए 254 नई सड़कों की मंजूरी मिली है। कांगड़ा में 53, शिमला 45, सोलन 25, मंडी 23, हमीरपुर 22, चंबा 20, बिलासपुर 19, ऊना 18, सिरमौर 12, कुल्लू 10 और लाहौल स्पीति में सात सड़कें बनाई जाएंगी।  इन सड़कों के निर्माण के लिए 2643.01 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। केंद्र सरकार 2372.59 जबकि राज्य सरकार 270.42 करोड़ रुपये वहन करेगी। इन सड़कों की लंबाई 2682.934 किलोमीटर होगी।

विज्ञापन


शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 182 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने दो महीने पहले इन सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा था।  राज्य में आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। इन सड़कों के बनने से लोगों को फायदा होगा। ये सड़कें वैकल्पिक मार्ग के तौर पर उपयोग में लाई जा सकेंगी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने 254 सड़कों की स्वीकृति मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के हितों को केंद्र सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज से भेंट कर यह राशि शीघ्र स्वीकृत करने का आग्रह किया गया था। विक्रमादित्य ने गिरिराज और हिमाचल के हितों की पैरवी करने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार जताया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा 182 किलोमीटर सड़कें मंजूर करने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार जताया है।  


अनुराग ने जताया आभार
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा व खेल मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 254 परियोजनाएं स्वीकृत करने पर पीएम मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार प्रकट किया है। अनुराग ने कहा कि बीते 8 अगस्त को उन्होंने नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा के साथ गिरिराज सिंह से मिलकर बाढ़ व बारिश से हिमाचल में सड़कों के टूटने का विषय उठाया था। इस दौरान सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed