फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Visit: There will be a holiday on May 31 in Shimla city schools

PM Visit: शिमला शहर के स्कूलों में 31 मई को रहेगा अवकाश, कॉलेजों में तय समय पर ही होगी परीक्षाएं

Mon, 30 May 2022 11:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 30 May 2022 11:05 PM IST
सार

 शिमला शहर सहित ढली, भट्ठाकुफर, न्यू शिमला, तारादेवी, टुटू और जतोग तक स्थित स्कूलों में अवकाश रहने की उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी की। 

विज्ञापन
PM Visit: There will be a holiday on May 31 in Shimla city schools
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को शिमला में होने वाली रैली के चलते राजधानी शिमला के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। शिमला शहर सहित ढली, भट्ठाकुफर, न्यू शिमला, तारादेवी, टुटू और जतोग तक स्थित स्कूलों में अवकाश रहने की उच्च शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी की। हालांकि शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए अवकाश नहीं रहेगा। इन्हें स्कूलों में आना होगा। उधर, शहर के अधिकांश निजी स्कूलों ने पहले ही अपने स्तर पर मंगलवार का अवकाश घोषित किया हुआ है।

विज्ञापन


आईटीआई में लगेंगी कक्षाएं
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को शिमला आगमन पर शहर के स्कूल बंद रहेंगे लेकिन राजधानी के कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स की पहले और दूसरे वर्ष की परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी। शहर के राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान की प्राचार्य डॉ. अनुपम गर्ग ने बताया कि छात्रों को परीक्षा देने के लिए कार्ट रोड से पैदल ही कॉलेज पहुंचना पड़ेगा। इसमें वाहनों की आवाजाही सुरक्षा कारणों से बंद रहेगी। कहा कि जिला पुलिस प्रशासन ने सभी छात्रों को अपने साथ पहचानपत्र लाने को कहा है, जिससे वह पैदल समय से कॉलेज पहुंच कर परीक्षा दे पाएं। शहर के संजौली, आरकेमएवी में भी तय समय पर परीक्षाएं होंगी। आईटीआई चौड़ा मैदान शिमला में भी कक्षाएं लगेंगी। प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने प्रशिक्षुओं से पैदल ही संस्थान तक पहुंचने को कहा है। चौड़ा मैदान के यूआईएलएस में पीएम दौरे के चलते कक्षाएं मंगलवार को बंद रखी गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. संजय सिंधु ने कहा कि स्टाफ संस्थान आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed