{"_id":"5c151fb0bdec22571f1efd1b","slug":"pm-to-lay-foundation-stone-of-central-university-on-jairam-govt-one-year-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सरकार के जश्न पर सीयू का शिलान्यास करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार के जश्न पर सीयू का शिलान्यास करेंगे पीएम
Sun, 16 Dec 2018 05:00 AM IST
ashok chauhan ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
Published by: ashok chauhan ashok chauhan
Updated Sun, 16 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार के एक साल पूरा होने पर 27 दिसंबर को धर्मशाला पुलिस मैदान में कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम पर विचार-विमर्श के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आने पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि कार्यक्रम स्थल से ही प्रधानमंत्री केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा स्थित ब्यास और धर्मशाला स्थित धौलाधार परिसर का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला में हुई कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला आने के कार्यक्रम के अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाने पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
तैयारियों को लेकर 24 को धर्मशाला में ही फिर जयराम मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 27 दिसंबर को धर्मशाला में कार्यक्रम स्थल पर तीन घंटे तक रहेंगे।
इस दौरान वह कई लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से भी बात कर सकते हैं। बैठक में सीएम ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मंत्रियों को कार्यक्रम की तैयारियों के विशेष निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में शीत सत्र की भी समीक्षा की गई।