{"_id":"628b9d4fd9ba9d3d5240595f","slug":"pm-shimla-visit-internet-speed-will-not-hinder-pm-modi-s-virtual-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Shimla Visit: पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम के लिए बिछाई जाएंगी तीन लीज लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Shimla Visit: पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम के लिए बिछाई जाएंगी तीन लीज लाइनें
Tue, 24 May 2022 12:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 May 2022 12:41 PM IST
सार
बीएसएनएल की दो और रेल टेल की एक लीज्ड लाइन बिछाने की आईटी विभाग को सरकार ने मंजूरी दे दी है। 31 मई को देश के 773 जिलों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संवाद करेंगे।
विज्ञापन
लीज्ड लाइनें बिछाने का काम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्र सरकार का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में इंटरनेट स्पीड बाधक नहीं बनेगी। रिज मैदान और राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में तीन लीज्ड लाइनें बिछाई जाएंगी। बीएसएनएल की दो और रेल टेल की एक लीज्ड लाइन बिछाने की आईटी विभाग को सरकार ने मंजूरी दे दी है। 31 मई को देश के 773 जिलों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संवाद करेंगे। इंटरनेट की स्पीड के कारण वर्चुअल कार्यक्रम में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए सरकार ने रिज मैदान और होटल पीटरहॉफ में लीज्ड लाइनें बिछाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
भारत सरकार की दो कंपनियों बीएसएनएल और रेल टेल को इसके लिए चुना गया है। प्रधान सचिव आईटी डॉ. रजनीश ने उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी के साथ रिज मैदान और पीटरहॉफ का का निरीक्षण कर इस बाबत व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को करीब 11.15 बजे शिमला से वर्चुअल तौर पर कुछ राज्यों के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का शिमला स्थित ऐतिहासिक रिज मैदान से संबोधन होगा।
विज्ञापन
हाई स्पीड इंटरनेट देती है लीज्ड लाइन
लीज्ड लाइन एक प्रीमियम इंटरनेट कनेक्टिविटी होती है जो हाई स्पीड इंटरनेट देती है। इसमें फाइबर केबल का प्रयोग सबसे अधिक होता है। यह सिर्फ कनेक्शन धारक के लिए ही होती है। लीज्ड लाइन का प्रयोग जिसके लिए होता है उसके अलावा इसका प्रयोग कोई और नहीं कर सकता। इसमें इंटरनेट की स्पीड एक समान ही रहती है।
विज्ञापन