फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Shimla Visit: 5000 soldiers will keep a close watch on the Ridge and Mall Road for 24 hours For pm Modi visit

PM Shimla Visit: 15 मिनट संबोधन, 30 मिनट 16 केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे पीएम मोदी

Sun, 29 May 2022 12:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 May 2022 12:16 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को रिज से केंद्र की विभिन्न योजनाओं के देशभर के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। मोदी के इस दौरे को लेकर शिमला शहर को चार सेक्टरों में बांट गया है। 

विज्ञापन
PM Shimla Visit: 5000 soldiers will keep a close watch on the Ridge and Mall Road for 24 hours For pm Modi visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिज मैदान पर सवा घंटा रुकेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वह देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी संवाद करेंगे। उनका 11:00 बजे शिमला पहुंचने और 12:15 बजे वापस जाने का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि मोदी किसान सम्मान निधि की किस्त भी यहां से जारी कर सकते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर शिमला शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर का इंचार्ज एसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। प्रधानमंत्री के आने के लिए जुब्बड़हट्टी से रिज, अन्नाडेल से शिमला या छराबड़ा से शिमला प्रस्तावित रूट हैं। तय रूट पर जगह-जगह पुलिस जवान तैनात होंगे।

विज्ञापन


पुलिस ट्रैफिक प्लान में कोई बदलाव नहीं करेगी। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज पर तैयार किए जा रहे मंच और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच तैयार करने का जिम्मा संभालने वालों को छत और ऊपर करने समेत कई निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जिस रूट से होकर रिज तक पहुंचेंगे, स्पेशल प्रोटक्शन गार्ड (एसपीजी) ने उस रूट का जैमर लगे वाहनों के साथ ट्रायल भी किया। एसपीजी की टीम ने खुफिया एजेंसियों, प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो और दूरदर्शन के अधिकारियों और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग समेत कई तकनीकी अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्रणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रदेश के लोग बहुत उत्साहित हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के लिए हिमाचल प्रदेश को चुना। उन्होंने कहा कि पीएम रिज मैदान से ही देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे। 
विज्ञापन


मोदी को भेंट की जा सकती है गदा या डांगरा
पीएम नरेंद्र मोदी को गदा भेंट करें या डांगरा (गंडासा) दें, इस बारे में मंथन चल रहा है। केंद्र सरकार ने हाल ही में शिमला संसदीय क्षेत्र के सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इस समुदाय का डांगरा पारंपरिक शस्त्र है। इसे मोदी को भेंटकर उनका सम्मान किया जा सकता है। मोदी को गदा भेंट करने का भी विकल्प है। शिमला का रिज मैदान जाखू स्थित हनुमान मंदिर से सीधा नीचे है। गदा भेंट करने के पीछे यह तर्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिज और माल रोड पर 24 घंटे रहेगी 5,000 जवानों की पैनी नजर

PM Shimla Visit: 5000 soldiers will keep a close watch on the Ridge and Mall Road for 24 hours For pm Modi visit
पीएम दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी। - फोटो : अमर उजाला

रिज और माल रोड पर मोदी के कार्यक्रम होने तक 5,000 जवानों की 24 घंटे पैनी नजर रहेगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस की बटालियनों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। रिज मैदान, माल रोड, लक्कड़ बाजार और टका बेंच पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed