{"_id":"62890d294b9ae42d727b5694","slug":"pm-shimla-visit-240-students-will-participate-in-pm-modi-s-virtual-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Shimla Visit: प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे 240 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Shimla Visit: प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगे 240 विद्यार्थी
Sun, 22 May 2022 11:49 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 22 May 2022 11:49 AM IST
सार
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के विद्यार्थियों से इस दौरान संवाद करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में विद्यार्थी चयनित करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। हर जिले में 20-20 विद्यार्थी वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 240 विद्यार्थी भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के विद्यार्थियों से इस दौरान संवाद करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में विद्यार्थी चयनित करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। हर जिले में 20-20 विद्यार्थी वर्चुअल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इनमें दस छात्रों और दस छात्राओं का अनिवार्य तौर पर शामिल करने के लिए कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अनुसूचित जाति की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने वाले एक्सीलेंस कॉलेज संजौली सहित डिग्री कॉलेज बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, रिकांगपिओ, कुकुमसेरी, धर्मशाला, मंडी, सोलन, नाहन और ऊना से कुल छह-छह विद्यार्थियों को वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों, आईटीआई, पालीटेक्निक संस्थानों से 4-4 विद्यार्थी चुने जाएंगे। नर्सिंग, बीएड, बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीटेक, एमबीबीएस, बीएएमएस और बीफार्मा कोर्स करने वाले छह-छह विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का दो-तीन दिनों के भीतर चयन कर अंतिम सूची तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिला शिक्षा उपनिदेशकों पर चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लाने की जिम्मेवारी रहेगी।
विज्ञापन