फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   pm narendra modi will inaugurate AIIMS Bilaspur on 5 October 2022

PM Modi Visit: 5 अक्तूबर को बिलासपुर आएंगे पीएम मोदी, एम्स का करेंगे विधिवत उद्घाटन

Mon, 26 Sep 2022 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Sep 2022 01:14 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को एम्स बिलासपुर और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद लुहणू मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
pm narendra modi will inaugurate AIIMS Bilaspur on 5 October 2022
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा फाइनल हो गया है। पीएम मोदी 5 अक्तूबर को एम्स बिलासपुर और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का विधिवत उद्घाटन करेंगे। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को परिधि गृह बिलासपुर में बैठक रखी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 5 वर्ष पूर्व 5 अक्तूबर को ही एम्स का शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री इस दिन लुहणू मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि एम्स में मौजूदा समय ओपीडी की सुविधा लोगों को मिल रही है। इसके अतिरिक्त यहां पर जनरल मेडिसन, गायनी विभाग, पैथोलॉजी व बायो कैमिस्ट्री लैब भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद प्रदेश के लोगों को एम्स बिलासपुर में आईपीडी सहित अन्य आपातकालीन सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। शुरूआती दौर में ब्लॉक-ए में एम्स को 150 बिस्तरों की क्षमता के साथ शुरू किया जा रहा है तथा इसमें गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए 10 आईसीयू बेड भी होंगे। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर के बाद प्रदेश व जिले के लोगों को गंभीर बीमारियों का उपचार करवाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ व आईजीएमसी शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed