{"_id":"63232e5e83357d1070568e26","slug":"pm-narendra-modi-will-honour-hp-takniki-shiksha-board-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को सम्मानित करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को सम्मानित करेंगे पीएम मोदी
Thu, 15 Sep 2022 07:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Sep 2022 07:24 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम तथा सुचारु परीक्षा प्रबंधन के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशिक्षण महानिदेशालय नई दिल्ली की ओर से संचालित की जाने वाले आईटीआई संस्थानों की वार्षिक परीक्षा एआईटीटी-2022 में अव्वल रहे प्रशिक्षणार्थियों को 17 सितंबर को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में होने वाले दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसमें हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम तथा सुचारु परीक्षा प्रबंधन के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड को भी सम्मानित किया जाएगा। बोर्ड को विशिष्ट निमंत्रण मिला है। पहली बार आयोजित किए जा रहे आईटीआई दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छात्रों को संबोधित करेंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में बोर्ड से उप सचिव अभिनंदन कालिया भाग लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेश के प्रशिक्षणार्थियों का बोलबाला रहा है। एक तरफ प्रदेश में कुल पास प्रतिशतता लगभग 95 फीसदी रही, वहीं प्रदेश के दो प्रशिक्षणार्थियों ने अपने-अपने व्यवसाय में देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपने-अपने व्यवसाय में देश के प्रथम तीन में जगह बनाई है।
विज्ञापन
बताया कि लगभग एक माह तक चलने वाली यह परीक्षाएं अगस्त में आयोजित की गई थीं और सात सितंबर को परिणाम भी घोषित कर दिया गया था। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट प्रणाली पर आधारित इस परीक्षा में लगभग 30 हजार प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया था तथा इसके लिए प्रदेश भर में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।