{"_id":"6352b7e444651b3486777e91","slug":"pm-narendra-modi-wear-a-chola-dora-of-chamba-the-favorite-outfit-of-lord-shiva-during-shiv-dham-kedarnath-vis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: चंबा की मानदेई और नोखी देवी का बनाया चोला-डोरा पहनकर केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: चंबा की मानदेई और नोखी देवी का बनाया चोला-डोरा पहनकर केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी
Fri, 21 Oct 2022 11:26 PM IST
Krishan Singh
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
चोला-डोरा पहनकर केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
भगवान शिव शंकर का पसंदीदा पहनावा चोला-डोरा पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शिव धाम केदारनाथ पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह के बेहनौता की मानदेई और ब्याला की नोखी देवी ने इस पहनावे को तैयार किया था। 13 अक्तूबर को चंबा दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी को हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने दोनों महिलाओं की ओर से यह पहनावा भेंट किया था।इसी पहनावे को पहनकर पीएम ने केदारनाथ में पूजा की। प्रधानमंत्री ने इस पहनावे को स्वीकार करते हुए ठंडे क्षेत्र में जाने पर इसे पहनने का वादा किया था और एक सप्ताह के भीतर पीएम ने वादा पूरा कर दिखाया।
पीएम ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के इस पहनावे को विश्व पटल पर ख्याति दिलाने का काम किया है। अमर उजाला से मानदेई ने बताया कि चोला-डोरा तैयार करने के लिए उन्होंने कुछ अपनी भेड़ों और कुछ देशी भेड़ों की ऊन खरीदी। ऊन कातने के बाद इसका धागा तैयार किया गया। चोला बनाने में उन्हें एक वर्ष का समय लगा। अप्रैल 2021 में उन्होंने चोला बनाना आरंभ किया था। वहीं, नोखी देवी ने बताया कि उन्होंने देशी ऊन से 20 दिन में डोरा तैयार किया था। मानदेई ने बताया कि हथकरघा उद्योग को विकसित करने के लिए सरकार को अपने स्तर पर विशेष प्रयास करने चाहिएं, जिससे हरकरघा उद्योग से जुड़े कारीगरों को रोजगार मिल सके।
पीएम के लिए चंबा की नोखी देवी व मानदेई ने बनाया चोला-डोरा