फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi visit to himachal in january 2016.

नए साल में हिमाचल आएंगे मोदी, धूमल ने दिया निमंत्रण

Thu, 10 Dec 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi visit to himachal in january 2016.

नए साल के शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आएंगे। साल 2016 के जनवरी के अंतिम या फरवरी माह के पहले सप्ताह प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है। वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हिमाचल आने का न्योता दिया।

विज्ञापन


उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोल डैम, पार्वती-3 बिजली परियोजनाओं के उद्घाटन के अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय व बिलासपुर में बनने वाले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला हिमाचल दौरा होगा। धूमल ने पीएम मोदी को हिमाचल के मौजूदा हालातों के बारे में अवगत करवाया। पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर हिमाचल को विशेष श्रेणी की रियायतें देने पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को 14वें वित्तायोग से अधिक धन उपलब्ध करवाने एवं वन रैंक वन पेंशन को लागू करने पर प्रदेश की जनता की ओर से आभार भी व्यक्त किया। प्रदेश के विकास एवं संस्कृति, पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी चिंता और सहयोग के लिए धूमल ने पीएम की सराहना की।

मनाली-लेह रेललाइन के लिए कदम उठाने का आग्रह- मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-मंडी-लेह रेलवे लाइन के निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। कहा कि अगर संभव हो तो वे इस परियोजना का भूमि पूजन भी करें। उन्होंने पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज करके मंडी तक जोड़ने की मांग की। इससे लगभग पूरा हिमाचल रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।


हवाई अड्डों के विस्तार को बताया जरूरी- धूमल ने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश में एयरपोर्टों की खराब स्थिति से अवगत करवाया और उनसे आग्रह किया कि शिमला, कुल्लू और धर्मशाला के हवाई अड्डों के विस्तारीकरण के साथ-साथ नियमित उड़ानें सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed