हिमाचल: फरवरी में विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी
शिक्षा विभाग के सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के समन्वयक सुनील कुमार और परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जिला समन्वयक दिनेश कुमार ने कहा कि फरवरी माह में ऑनलाइन मोड में परीक्षा पर चर्चा विषय पर अभिभावक, विद्यार्थी और अध्यापक सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी माह में परीक्षा पर चर्चा विषय पर देश भर के स्कूलों के विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों से बात करेंगे। परीक्षा पर चर्चा विषय पर देशभर से कुल 2050 लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऑनलाइन जुड़ेंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश के 20, अंडेमान निकोबार से 18, आंध्र प्रदेश से 56, अरुणाचल प्रदेश से 18, असम से 46, बिहार से 130, चंडीगढ़ से 18, छत्तीसगढ़ से 40, दादर ने दमनदीप से 18, दिल्ली से 50, गोवा से 20, गुजरात से 84, हरियाणा से 40, जम्मू-कश्मीर से 16, झारखंड से 36, कर्नाटक से 84, केरल से 56, लद्दाख से 4, लक्षदीप से 18, मध्य प्रदेश से 102, महाराष्ट्र से 202, मणिपुर से 18, मेघालय से 18, मिजोरम से 18, नागालैंड से 18, ओडिशा से 56, पुडुचेरी में 18, पंजाब से 52, राजस्थान से 120, सिक्किम से 18, उत्तर प्रदेश से 350, उत्तराखंड से 22, पश्चिम बंगाल से 84 लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पर चर्चा विषय पर संवाद करेंगे।
कौन से राज्य से कितने अध्यापक, विद्यार्थी और अभिभावक जुड़ेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग चयन प्रक्रिया अपनाएगा। इसमें चयन प्रक्रिया के लिए बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को विषय बता दिए गए हैं। उपलब्ध करवाए गए लिंक पर विषय भेजना होगा। उसी के आधार पर इनका चयन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के समन्वयक सुनील कुमार और परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के जिला समन्वयक दिनेश कुमार ने कहा कि फरवरी माह में ऑनलाइन मोड में परीक्षा पर चर्चा विषय पर अभिभावक, विद्यार्थी और अध्यापक सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करेंगे।