{"_id":"5f7846f54676492215248ad5","slug":"pm-narendra-modi-speech-in-solang-nala-after-atal-tunnel-rohtang-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलंगनाला में पीएम बोले- बिचौलियों को बढ़ावा देने वालों ने किसानों की स्थिति खराब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलंगनाला में पीएम बोले- बिचौलियों को बढ़ावा देने वालों ने किसानों की स्थिति खराब की
Sat, 03 Oct 2020 03:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 03 Oct 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
सोलंगनाला में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देवी हिडिंबा, कंचननाग और 18 करड़ू देवी देवताओं की दिव्य धरा को नमन करता हूं। 1997 में सोलंगनाला में पैराग्लाडिंग की यादों को ताजा करते हुए पीएम ने कहा कि पूरी पैराग्लाडिंग किट उठाकर जब पहाड़ी पर जाना पड़ता था तो दम उखड़ जाता था। अटल जी जब एक बार आए तो पैराग्लाडिंग से पुष्प वर्षा की गई थी।
विज्ञापन
अटल जी ने कहा था कि बहुत साहसी हो। पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण की बधाई दी। अटल जी के प्रीणी गांव और उनकी कविता मनाली मत जाइयो, राजा के राज में...का भी जिक्र किया। अटल टनल रोहतांग ने यहां के लोगों को बोझमुक्त कर दिया है। देश अब धीरे धीरे अनलॉक हो रहा है। पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
हमीरपुर के 66 मेगावाट धौलासिद्ध प्रोजक्ट को स्वीकृति दे दी गई है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश के सभी प्रोजेक्टों का काम तेजी से चल रहा है। देश के छह लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम किया जा रहा है। गांव गांव को वाईफाई से जोड़ा जाएगा। पीएम ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिचौलियों को बढ़ावा देने वालों ने देश के किसानों की क्या स्थिति कर दी थी यह सभी जानते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के टमाटर, सब्जियां देश के लोगों की जरूरत को पूरा करती हैं। कृषि कानूनों का विरोध करने वाले चाहते हैं, यथास्थिति बनी रहे। हिमाचल के किसान अब दूसरे प्रदेश में जाकर अपना सेब बेचकर लाभ कमाना चाहते हैं तो अब उनके लिए रास्ता खुल गया है। केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के खाते में अब तक दस करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।
हिमाचल के किसानों को एक हजार करोड़ दिए जा चुके हैं। श्रम कानूनों में सुधार कर महिलाओं को अब वो सब अधिकार दिए गए हैं जो पुरूषों के पास पहले से ही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनसभा स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का काफी अच्छे से पालन किया जा रहा है। पीएम ने इसके लिए लोगों की सराहना की।
In this event, I can notice that social distancing norms are being followed properly and social distancing plan has been implemented perfectly: PM Narendra Modi at a public rally at Solang Nala in Manali, Himachal Pradesh. (Source - DD) pic.twitter.com/5veNJCfOGe
— ANI (@ANI) October 3, 2020