फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Narendra Modi Speech in Sissu Lahaul after atal tunnel rohtang inauguration

सिस्सू में बोले पीएम- टनल बनने से बढ़ेगा पर्यटन, ताबो मठ को पूरी दुनिया जानेगी

Sat, 03 Oct 2020 01:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 03 Oct 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Speech in Sissu Lahaul after atal tunnel rohtang inauguration
- फोटो : ANI

सिस्सू में सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी को लाहौली टोपी पहनाई और थंका पेंटिंग भी भेंट की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मंत्री और स्थानीय विधायक रामलाल मारकंडा ने लाहौली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की साख और धाक स्थापित की। यह देवभूमि और शौर्य की भूमि है।

विज्ञापन


सुरंग बनने से पूरे भारत में अब यहां के लोग व्यापार कर पाएंगे। सामरिक दृष्टि से भी टनल बहुत महत्वपूर्ण है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह टनल भारत माता के मुकुट का अनमोल रत्न है। पड़ोसी देश चीन की सीमा पर हमारे सेना के जवान हैं। सीमा पर रहने वाले लाहौल के लोग भी प्रहरी हैं। सीमा पर रहने वाले लोगों के लिए यहां के लोग सामरिक संपत्ति हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सिस्सू में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लाहौल में पर्यटन की अपार संभावनाए हैं।
विज्ञापन


टनल बनने से पर्यटकों के लिए अब चंद्रताल, त्रिलोकीनाथ, स्पीति घाटी दूर नहीं है। ताबो मठ तक पूरे विश्व की पहुंच आसान होगी। टनल से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। होम स्टे, गेस्ट हाउस, ढाबा, हैंडीक्राफ्ट से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अब लाहौल के लोगों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। अटल टनल बनने से लाहौल स्पीति और पांगी घाटी के लोगों का जीवन अब काफी सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed