फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi road show in shimla

फूलों की बारिश के बीच मोदी का रोड शो, लगे जय श्रीराम के नारे

Wed, 27 Dec 2017 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi road show in shimla

बुधवार दोपहर 12 बजकर 18 मिनट। शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान। मालरोड के दोनों ओर भारी जन सैलाब। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूलों की वर्षा के बीच मोदी जी को जयश्री राम के नारे। कुछ इसी अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो निकला। यह रोड शो रिज मैदान से शेरे पंजाब तक निकाला गया।

विज्ञापन


इस दौरान हर कोई प्रधानमंत्री के दीदार को बेताब था। पीएम भी मालरोड के दोनों ओर खड़े और घरों और दुकानों की छतों पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते आगे बढ़ रहे थे। मोदी के हाथ हिलाने पर समर्थक और जोश के साथ नारे लगा रहे थे। जैसे-जैसे पीएम का काफिला आगे बढ़ता जा रहा था, समर्थक भी पूरे जोश के साथ नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन

सड़क किनारे, भवनों की छतों से लगे मोदीजी को जय श्रीराम के नारे

pm narendra modi road show in shimla

पुलिस कर्मचारी भी काफिले के साथ आगे-आगे चल रहे थे। स्कैंडल प्वाइंट पर पीएम की झलक पाने वालों की भारी भीड़ थी। यहां पीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उनका काफिला शेरे पंजाब की ओर बढ़ गया।

रिज मैदान से माल रोड की ओर जाने वाली सीढ़ियों, रोटरी टाउन हाल में निकलने वाले रास्ते के साथ ही रानी झांसी पार्क के पास भी सैकड़ों में लोग रोके गए थे।

मोदी के वापसी के रूट को सुरक्षा कारणों से पूरी तरह गुप्त रखा गया था। पुलिस कर्मियों को सिर्फ माल रोड वाली सड़क को पूरी तरह से खाली रखने के निर्देश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed