{"_id":"61c88bd30734f4426c634439","slug":"pm-narendra-modi-mandi-visit-cm-jairam-thakur-take-final-review","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: चार साल में मुश्किल हालात से प्रदेश को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: चार साल में मुश्किल हालात से प्रदेश को निकाला
Sun, 26 Dec 2021 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Dec 2021 09:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विरोधियों का काम कहना है, इसलिए हम विरोधियों को कुछ न कहते हुए अपने काम पर ही ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम दौरे की तैयारियों की अंतिम समीक्षा करते सीएम जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को पीएम दौरे की तैयारियों की अंतिम समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को इन चार सालों में मुश्किल हालात से निकाला है। ऐसे में यह चार साल बहुत अहम रहे हैं। सरकार के चार सालों में दो साल कोरोना के कठिन हालातों में ही गुजर गए। बावजूद इसके हमने प्रदेश में अथाह विकास करवाया है।
विज्ञापन
निजी क्षेत्र में निवेश की जिन बातों को मजाक में उड़ाया जाता था। आज हमने उन बातों को धरातल पर उतारा है। बड़ी उपलब्धि है कि प्रधानमंत्री प्रदेश में आ रहे हैं और 11 हजार करोड़ की योजनाओं को प्रदेश को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विरोधियों का काम कहना है, इसलिए हम विरोधियों को कुछ न कहते हुए अपने काम पर ही ध्यान दे रहे हैं। मौसम के हालात पर उन्होंने कहा कि सोमवार को पीएम की रैली के मौके पर मौसम बेहतर होगा और यह रैली सफल होगी। बाद में सीएम ने सरकार के चार सालों की उपलब्धियों को लेकर तैयार रंगोली में भी रंग भरे।
विज्ञापन