फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi in HP Highlights: पीएम मोदी बोले- देश में दो विचारधाराएं, विलंब की विचारधारा रखने वालों ने पहाड़ों पर रहने वालों की कभी परवाह नहीं की

Mon, 27 Dec 2021 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Dec 2021 04:53 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi in Himachal Pradesh Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात दी। पीएम ने 7,000 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना और 1,800 करोड़ की 210 मेगावाट से अधिक की लुहरी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखी। 2,000 करोड़ रुपये की शिमला जिले में पब्बर नदी पर बनी 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू पनबिजली परियोजना का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने 700 करोड़ रुपये से बनने वाली 66 मेगावाट की धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना का शिलान्यास किया। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स....

विज्ञापन
PM Narendra Modi in Himachal Pradesh Highlights of Inaugurate Hydropower Project Worth Rs 11000 Crore In Mandi PM Narendra Modi jansabha today in Mandi Himachal Pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

02:17 PM, 27-Dec-2021
हिमाचल में पर्यटन और तीर्थाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हिमाचल देश के सबसे महत्वपूर्ण फार्मा हब में से एक है। भारत को आज फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता है तो उसके पीछे हिमाचल की बहुत बड़ी ताकत है। कोरोनाकाल के दौरान हिमाचल ने न सिर्फ दूसरे राज्यों, बल्कि दूसरे देशों की भी मदद की है। आयुष इंडस्ट्री को भी हमारी सरकार बढ़ावा दे रही है। आज देश में सरकार चलाने के दो अलग-अलग मॉडल काम कर रहे हैं। एक मॉडल है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। वहीं दूसरा मॉडल है खुद का स्वार्थ, परिवार का स्वार्थ और विकास भी खुद का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन और तीर्थाटन जुड़ रहे हैं। हिमाचल शिव और शक्ति का स्थान है। हिमाचल में तीन कैलाश हैं। बौद्ध आस्था यहां है। डबल इंजन की सरकार हिमाचल की ताकत को आगे बढ़ा रही है। मंडी में शिवधाम इसी ताकत का परिणाम है। प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई देता हूं और प्रदेश इसी विकास की रफ्तार के साथ आगे बढ़ता रहे, यही मेरी कामना है।
02:11 PM, 27-Dec-2021
अटल टनल के लिए दशकों तक इंतजार करवाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 3 जनवरी से 15-18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उम्मीद करता हूं कि हिमाचल इसमें भी बेहतर काम करेगा। 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जाएगी। देश में एक विचारधारा विलंब की है और दूसरी विकास की। विलंब की विचारधारा वालों ने पहाड़ों पर रहने वालों की कभी परवाह नहीं की। विलंब की विचारधारा वालों ने हिमाचल के लोगों को अटल टनल के लिए दशकों तक इंतजार करवाया। विलंब की विचारधारा वालों के कारण ही रेणुका परियोजना में तीन दशक लग गए।
विज्ञापन
02:01 PM, 27-Dec-2021
पर्यटक देवभूमि को प्लास्टिक फ्री रखें
गिरी नदी पर बन रही रेणुका बांध परियोजना का प्रदेश को बहुत लाभ होगा। ईज ऑफ लीविंग सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिजली हर क्षेत्र के लिए जरूरी है। भारत अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है।  पर्यटकों से आग्रह किया कि हिमाचल में प्लास्टिक से प्रदूषित न करें। यहां पर्यटन की अपार संभावना है। टूरिज्म का फन हिमाचल से बढ़का कहां मिलेगा। फार्मिंग में नैचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। केमिकल मुक्त कृषि उत्पाद आज डिमांड में है। प्राकृतिक खेती में हिमाचल अच्छा काम कर रहा है। हिमाचल के किसानों की तारीफ की। डेढ़ लाख से ज्यादा किसान केमिकल मुक्त  प्राकृतिक खेती के रास्ते पर चल पड़े हैं। देश के किसानों को भी प्राकृतिक खेती करने का आग्रह किया। हिमाचल भारत का फार्मेसी हब है। कोरोनाकाल में हिमाचल ने दूसरे देशों की भी मदद की। 
01:46 PM, 27-Dec-2021
पीएम मोदी ने मिट्ठा और सेपो बड़ी का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहाड़ी भाषा में कहा-  देवभूमि में आशीर्वाद लेणे रा मौका मिलेया। देवभूमि दे सभी देवी-देवतयां जो मेरा नमन। जब मंडी आता हूं तो बदाणे रा मिट्ठा और सेपो बड़ी की याद आ जाती है। 
01:38 PM, 27-Dec-2021
इन परियोजनाओं का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 7,000 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना और 1,800 करोड़ की 210 मेगावाट से अधिक की लुहरी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखी। 2,000 करोड़ रुपये की शिमला जिले में पब्बर नदी पर बनी 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू पनबिजली परियोजना का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने 700 करोड़ रुपये से बनने वाली 66 मेगावाट की धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना का शिलान्यास किया। 
01:32 PM, 27-Dec-2021
सीएम जयराम ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल आते हैं तो ऐसा लगता है कि आप अपने हैं। अपने होने का एहसास आपकी हर बात दिलाती है। आज मंडी आते हुए रास्ते में पार्टी के पुराने साथियों का हाल पूछा। हिमाचल में जीवन कठिन है। पहाड़ों के साथ हमारा आत्मीयता का रिश्ता है। प्रदेश सरकार ने प्रयास किया है कि हम गरीब के साथ खड़े रहें।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर बनाई गई कॉफी टेबल बुक का लोकापर्ण भी किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में 1 लाख 16 हजार लोगों का उपचार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त में हुआ। हिमकेयर योजना में 2 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों को मुफ्त में उपचार दिया गया। गृहिणी सुविधा योजना के तहत हिमाचल में 3 लाख 23 हजार परिवारों को एलपीजी गैस दी गई। पीएम आवास योजना के अंर्तगत प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में 4887 आवास और शहरी क्षेत्रों में 4 हजार आवास बनाकर दिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जून 2022 में एम्स बिलासपुर के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भी दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में 1985 के बाद सरकारें बदलती रही हैं। 2022 में हिमाचल में फिर से भाजपा की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:07 PM, 27-Dec-2021
140 करोड़ भारतीयों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण करवाया, सोमनाथ को भव्य रूप दिया। रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाया। मोदी है तो मुमकिन है। पीएम मोदी ने विरासत को बचाया, भारत को विकास के मामले में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अनुराग ठाकुर ने जयराम सरकार को चार साल पूरा करने पर बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेललाइन पीएम मोदी की देन है। मोदी सरकार ने ऐतिहासिक अटल टनल का निर्माण करवाया। हिमाचल के लिए पनबिजली परियोजनाएं मंजूर कीं। 140 करोड़ भारतीयों की मुफ्त में वैक्सीन लगवाई। आपदा के समय में 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं और चावल 20 महीने तक मुफ्त में दिए गए।
12:49 PM, 27-Dec-2021
इन्वेस्टर मीट में पीएम मोदी ने टोका
इन्वेस्टर मीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोकते हुए कहा कि बहुत ज्यादा इको आ रहा है। कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोका गया। इसके बाद सभा स्थल का साउंड सिस्टम बंद कर दिया गया। जनसभा में मौजूद लोगों ने स्क्रीन पर प्रदर्शनी को देखा। 
12:19 PM, 27-Dec-2021
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने मंच पर पीएम मोदी को चंबा थाल भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर 28193 करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया। डिजिटल वॉल पर निवेशकों व कंपनी के नाम दर्शाये गए। इससे पहले  प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
11:43 AM, 27-Dec-2021
वाद्ययंत्रों से गूंज उठी छोटी काशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर करीब 11:30 बजे कांगणीधार हेलीपैड पर उतरा। पीएम मोदी के पहुंचते ही छोटी काशी वाद्ययंत्रों से गूंज उठी। मुख्यममंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी पहले एक्सपो प्रदर्शनी में जाएंगे। वह यहां करीब 15 मिनट रुकेंगे। इसके बाद मंच पर पहुंचेंगे। पीएम के दौरे को लेकर जमीन से आसमान तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 2,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed