फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra Modi Inaugrate First UDAN Flight From Shimla To Delhi

पीएम बोले- मेरा सपना हवाई चप्पल पहनने वाले हवाई जहाज में बैठें

Fri, 28 Apr 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 28 Apr 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Inaugrate First UDAN Flight From Shimla To Delhi
पीएम नरेंद्र मोदी

सब उड़ेंगे, सब जुड़ेंगे...। आम उड़ान है, आम आदमी भी उड़ेगा... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात वीरवार को जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट में उड़ान योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गरीबों की पहचान चप्पल से है। हवाई चप्पल वाले लोग अब हवा में उड़ेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कंपनियों को बरोसा दिलाया कि उनसे रॉयल्टी चार्ज नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार एक साल के भीतर 30 और एयरपोर्ट इस योजना से जोड़ेगा। हिमाचल से 25 सौ रुपये में यह सस्ती हवाई सेवाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन


वहीं इस योजना के लॉन्च होते ही लोगों में इसे बुक करवाने की होड़ मच गई। सूचना के अनुसार पहले दिन ही दिल्‍ली से शिमला आने के लिए अगले एक महीने की सीटें बुक हो गई। ये हवाई सेवा हफ्ते में पांच दिन मिलेगी जिसका सैलानी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल से ज्यादा लगाव है इसलिए इस सेवा को शुरू करने के लिए शिमला स्थान चूना गया है। उड़ान योजना से आम आदमी को फायदा मिलेगा। धीरे - धीरे लोगों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।

इस योजना को शुरू करने से जहां हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी प्रदान होंगे। होटल, टैक्सी कारोबारी, दुकानदार सहित बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को इसका फायदा मिलेगा।

हिमाचल पर्यटन नगरी है। सस्ती सेवाएं शुरू होने से हिमाचल के लिए पर्यटक खींचे चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी पर्यटक एक बार हिमाचल आता है वह बार बार यहां आने की सोचता है लेकिन एयर सुविधा न होने से वह अपने पांव पीछे खींच लेता था लेकिन अब हिमाचल में भी पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

विमान को हरी झंडी दिखाने से पहले मोदी ने पायलटों से हाथ मिला कर शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर उड्डयन मंत्री पीए गजपति राजू, राज्यपाल देवव्रत आचार्य, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और जेपी नड्डा और तकनीकी शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली भी मौजूद रहे।

हाइड्रो इंजीनियर कालेज का किया शिलान्यास

PM Narendra Modi Inaugrate First UDAN Flight From Shimla To Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मिनट जुब्बड़हट्टी में रुके। पहले उन्होंने विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उसके बाद उन्होंने जुब्बड़ हट्टी से बिलासपुर के बंदला गांव में खुलने वाले हाइड्रो इंजीनियर कालेज का शिलान्यास किया। 

यहां यहां के लिए भरी गई उड़ाने
महाराष्ट्र के नंदेड- मुंबई, हैदराबाद। कर्नाटक के कटप्पा- हैदराबाद

आज से जुब्बड़ हट्टी से दिल्ली को शुरू होगी नियमित उड़ाने 
आज से नियमित उड़ान दिल्ली से सुबह 6.10 बजे होगी। सुबह 7.25 बजे शिमला पहुंचेगी। 7.45 बजे उड़ान होगी और सुबह 8.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। उड़ानों का संचालन बुधवार से रविवार तक सप्ताह में 5 दिन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed