फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Narendra modi and cm yogi adityanath get warm welcome by public in shimla

देवभूमि की जनता ने योगी को दिया मोदी जितना वेटेज, लगे जय श्री राम के नारे

Thu, 28 Dec 2017 12:28 PM IST
राकेश भट्ट, शिमला
राकेश भट्ट, शिमला Updated Thu, 28 Dec 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra modi and cm yogi adityanath get warm welcome by public in shimla

जयराम ठाकुर के हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के समारोह में काफी कुछ राममय ही दिखा। दशकों से हिमाचल में भाजपा की राजनीति की धुरी रहे धूमल की धूम रोकने के बाद यहां की जनता ने इस समारोह में कई नए संकेत भी दिए।

विज्ञापन


जयराम के शपथग्रहण समारोह में वैसे तो कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे काफी देर तक गूंजते रहे। माना जा रहा है कि योगी को हिमाचल के लोग मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में ही देख रहे हैं।
विज्ञापन


वैसे तो इस समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी  के अलावा राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्री मौजूद थे, लेकिन काफी समय तक इस नए नारे को मोदी और योगी के अभिवादन के दौरान ही बोला गया। योगी पीएम मोदी से पहले ही समारोह स्थल पर पहुंच गए थे। पीएम के आने से पहले ही योगी के लिए नारे लगाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के उत्तराधिकारी योगी

PM Narendra modi and cm yogi adityanath get warm welcome by public in shimla

दशकों से कांग्रेस-भाजपा से वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल ही मुख्यमंत्री रहे हैं। जनता ने इस बार भाजपा को तो जिता दिया लेकिन धूमल और उनके कुछ खास लोगों को हराकर संकेत भी दे डाले। लोगों की इसी भावना को समझते हुए में पहली बार नए व युवा चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री दिया। यही नहीं, छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका दिया गया।

और जब नए चेहरों के नाम शपथ के लिए बोले गए तो समारोह में मौजूद लोगों ने देर तक तालियां बजाकर इस फैसले का स्वागत भी किया। उधर, शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे।

पहली एंट्री की वजह से खचाखच भरे ऐतिहासिक रिज मैदान से जनता ने शोर मचाने के अलावा तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। लेकिन मंच पर सबसे खास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की एंट्री रही।

उनके आते ही काफी देर तक तालियां बजाकर योगी जी को जय ‘श्री’ राम नारे के साथ संकेत दिया गया कि मोदी के उत्तराधिकारी वही माने जाएंगे और अयोध्या में मंदिर बनाने का संकल्प बार-बार दोहराना योगी को जारी रखना होगा।

जय ‘श्री’ राम हिमाचल में बोलने की परंपरा

PM Narendra modi and cm yogi adityanath get warm welcome by public in shimla

समारोह में हजारों समर्थकों में कोई शंखनाद करता दिखा तो जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने नाटी डालकर खुशी का इजहार किया। इस बार धूमल के कटऑउट की जगह जयराम के कटआउट ने ले ली।

देवभूमि पर पहली बार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में किसी प्रधानमंत्री के आने पर मोदी, मोदी के अलावा मोदी जी को जय ‘श्री’ राम... नारे में जयराम समर्थकों ने यह बताने की कोशिश की कि जयराम की ताजपोशी पर उनका धन्यवाद है जबकि हिंदू कार्ड भाजपा को खेलते रहना होगा।

इस समारोह में शामिल होने आए न्यू शिमला के इंद्र सिंह ने बताया कि मोदी जी की जगह किसी नेता को देखा जाए तो वे सिर्फ योगी आदित्यनाथ ही हो सकते हैं। जय ‘श्री’ राम हिमाचल में बोलने की परंपरा रही है और इस बार तो यहां के मुख्यमंत्री भी जयराम बने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed