फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Modi visit: SPG, IB and DGP checked the arrangements for the rally venue, there will be a three-tier security cordon

पीएम मोदी दौरा: एसपीजी, आईबी और डीजीपी ने जांची रैली स्थल की व्यवस्था, त्रिस्तरीय होगा सुरक्षा घेरा

Thu, 23 Dec 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 09:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी के प्रस्तावित दौरे के लिए गुरुवार को एसपीजी, आईबी और डीजीपी संजय कुंडू ने कार्यक्रम स्थल पड्डल मैदान में सुरक्षा व्यवस्था जांची। पीएम के काफिले में शामिल होने वाले वाहनों का ट्रायल किया गया और मेकेनिकल, पंजीकरण व अन्य पहलू जांचे। 

विज्ञापन
PM Modi visit: SPG, IB and DGP checked the arrangements for the rally venue, there will be a three-tier security cordon
एसपीजी, आईबी और डीजीपी ने जांची रैली स्थल की व्यवस्था - फोटो : संवाद

विस्तार

 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी के प्रस्तावित दौरे के लिए गुरुवार को एसपीजी, आईबी और डीजीपी संजय कुंडू ने कार्यक्रम स्थल पड्डल मैदान में सुरक्षा व्यवस्था जांची। पीएम के काफिले में शामिल होने वाले वाहनों का ट्रायल किया गया और मेकेनिकल, पंजीकरण व अन्य पहलू जांचे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को करीब सात सेक्टर में बांटा जाएगा। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच पीएम की मौजूदगी में पड्डल में सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न और दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होगी। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की चप्पे चप्पे पर निगरानी होगी। स्नाइपर्स की तैनाती आयोजन स्थल के चारों ओर रहेगी।

विज्ञापन


पड्डल मैदान के करीब आधा दर्जन प्रवेा द्वारों पर कड़ी सुरक्षा की जा रही है। खोजी कुत्तों की मदद भी सुरक्षा इंतजामों को मजबूती मिलेगी। इसके बाद देर शाम एसपीजी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ बैठक भी की। उधर, कांगणीधार हेलिपोर्ट से पड्डल मंच तक पीएम का रूट भी फाइनल हो गया है। मोदी के कार्यक्रम के लिए शहर से दूर चार फोकल प्वाइंट बनने जा रहे हैं। जहां वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी और आने वालों को पैक्ड खाना भी वहीं मिलेगा। कार्यक्रम स्थल पर खाने की हर चीज पर पाबंदी रहेगी। कुल्लू, मनाली, लाहौल स्पीति से आने वाले वाहनों के लिए फोकल प्वाइंट सौली खड्ड रहेगा। चंडीगढ़ से आने वाले वाहन पुलघराट के समीप सब्जी मंडी में पार्क होंगे। पठानकोट, जोगिंद्रनगर और चंबा की ओर से आने वाले वाहन खलियार के पास एकत्र किए जाएंगे। 
विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीरवार तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। जिला पुलिस को वाहनों के सुचारु संचालन, बसों और अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लाभार्थियों को लाने वाली प्रत्येक बस में एक संपर्क अधिकारी की व्यवस्था होनी चाहिए। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को रैली स्थल तक पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 50 से अधिक एलईडी स्क्रीन पर पूरा कार्यक्रम दिखाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

75 हजार मंडी संसदीय क्षेत्र, 25 हजार लोग प्रदेश से जुटाने का लक्ष्य

पीएम की रैली में महिला मोर्चा को रैली में 25 हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य। मंडी के हर विस क्षेत्र से तीन से पांच हजार लोग आएंगे मंडी। विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी।  रैली के बाद घर भी पहुंचाने होंगे कार्यकर्ता। रैली में करीब एक लाख लोगों को लाने का दावा किया जा रहा है। इसमें महिलाओं को मिलाकर 75 हजार मंडी संसदीय क्षेत्र और 25 हजार प्रदेश के अन्य जिलों से लोग एकत्र किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed