{"_id":"682edfb117e06a436d02176a","slug":"pm-modi-virtually-inaugurates-the-redeveloped-baijnath-paprola-railway-station-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पीएम मोदी ने पुनर्विकसित बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पीएम मोदी ने पुनर्विकसित बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल किया लोकार्पण
Thu, 22 May 2025 01:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 May 2025 01:56 PM IST
सार
पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार कांगड़ा घाटी की लाइफ लाइन का बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन भी जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन
बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन का वर्चुअल किया लोकार्पण
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांगड़ा जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन का वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान से वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के तहत पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरो गेज रेललाइन पर स्थित स्टेशन पर अब यात्रियों को वातानुकूलित प्रतीक्षालय और आरामदायक रिटायरिंग रूम की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा शिशुओं के लिए विशेष आहार कक्ष की सुविधा भी इसमें उपलब्ध करवाई गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1544 वर्ग मीटर क्षेत्र में नया प्लेटफॉर्म शेल्टर भी बनाया गया है, जो धूप और वर्षा से सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का डिजाइन स्थानीय कांगड़ा संस्कृति और पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित है, जो क्षेत्रीय पहचान को दर्शाता है। बैजनाथ-पपरोला स्टेशन देशभर के उन 103 स्टेशनों में शामिल है, जिनका एक साथ लोकार्पण किया गया। बैजनाथ-पपरोला स्टेशन के उद्घाटन समारोह में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, इंदू गोस्वामी, विधायक किशोरी लाल, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए पीएम का जताया आभार
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अमृत स्टेशन के तहत पुनर्विकसित बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास से पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
राज्यपाल मंडी जिला के करसोग से उद्घाटन समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के बीकानेर से अमृत स्टेशन के तहत देशभर में 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा कि हाल के वर्षों में भारत रेलवे की बुनियादी अधोसंरचना में अभूतपूर्व विकास का साक्षी बना है। कहा कि केंद्र सरकार रेलवे की बुनियादी अधोसंरचना के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में 17,714 करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इसके अलावा, 2025-26 के केंद्रीय बजट में राज्य के लिए 2,716 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के चार रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से परिपूर्ण करने की कार्य योजना बनाई गई है।