फिट इंडिया पर स्कूलों में पीएम मोदी का दिखाया लाइव भाषण, शिमला में सीएम ने किया शुभारंभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के आह्वान पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ भी हुआ। हिमाचल के सभी सरकारी निजी स्कूलों, उपायुक्त कार्यालयों के सभागार समेत कई जगह कार्यक्रम हुए।
अधिकारियों और कर्मचारियों को फिट इंडिया मूवमेंट की शपथ दिलाई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। स्कूलों के बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सवा घंटे का लाइव भाषण दिखाया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को प्रतिदिन खेलकूद में भाग लेने और शारीरिक व्यायाम करने की सलाह दी। बच्चों को योग करने के लिए भी जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एचपीयू में भी पुरुष और महिला हॉकी के मुकाबले हुए। उधर, हिमाचल बचाओ मंच के संस्थापक एसएस गुलेरिया ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद को भारत रत्न देने की मांग उठाई।
किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के उपायुक्त सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सवा घंटे में 21 बार हैंग हुआ। बीच में लैपटॉप लाकर भी प्रसारण दिखाना शुरू किया, लेकिन यहां भी यह प्रसारण ढंग से नहीं देख पाए।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र रिकांगपिओ के प्रभारी बीएस नेगी के अनुसार दिल्ली से वेब कास्टिंग ठीक ढंग से नहीं हो पा रही थी। दिल्ली से अड़चनें होने के कारण कार्यक्रम दिक्कत आई।