फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Modi Shimla Visit: State level programs will be presided over by cms, District level Union Minister and MP

PM Modi Shimla Visit: राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की मुख्यमंत्री, जिला स्तर की केंद्रीय मंत्री, सांसद करेंगे अध्यक्षता

Sat, 21 May 2022 10:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 May 2022 10:37 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कार्यक्रम का शेड्यूल तय कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10:55 बजे शिमला में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इससे पहले राज्य और जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हो जाएंगे।

विज्ञापन
PM Modi Shimla Visit: State level programs will be presided over by cms, District level Union Minister and MP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

केंद्र सरकार का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला में राष्ट्रीय कार्यक्रम के अलावा राज्य और जिला स्तरीय कार्यक्रम भी होंगे। देश के सभी प्रदेशों में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की मुख्यमंत्री और जिला स्तर के कार्यक्रमों की केंद्रीय मंत्री या सांसद अध्यक्षता करेंगे। 31 मई को सुबह 10:15 से 10:50 बजे तक 13 योजनाओं के लाभार्थियों से सभी राज्यों और 773 जिलों में संवाद होगा। शिमला में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल नहीं होंगे। अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों और प्रदेशों में रह कर केंद्रीय मंत्री वर्चुअल तौर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कार्यक्रम का शेड्यूल तय कर दिया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10:55 बजे शिमला में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इससे पहले राज्य और जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हो जाएंगे। राज्यों और जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में 31 मई को सुबह 9:45 बजे लाभार्थी जुट जाएंगे। 10.15 बजे तक केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनियां होंगी। करीब 11.15 बजे प्रधानमंत्री शिमला से वर्चुअल तौर पर कुछ राज्यों के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे। इसी दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का शिमला स्थित ऐतिहासिक रिज मैदान से संबोधन होगा।
विज्ञापन


जिलों के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे प्रदेश के मंत्री
हिमाचल प्रदेश के मंत्री भी 31 मई को शिमला की जगह जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ शिमला में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सांसदों से भी जिला स्तरीय कार्यक्रमों में मौजूद रहने को कहा गया है। प्रदेश के 12 जिलों के 40 लाभार्थी भी प्रधानमंत्री के साथ संवाद सत्र में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed