{"_id":"628509cf93597c45e83df79d","slug":"pm-modi-shimla-visit-instructions-to-clean-the-ridge-ground-with-adequate-drinking-water-dc-holds-a-meeting-on-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी शिमला दौरा: पर्याप्त पेयजल के साथ रिज मैदान की सफाई करने के निर्देश, तैयारियों पर डीसी ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी शिमला दौरा: पर्याप्त पेयजल के साथ रिज मैदान की सफाई करने के निर्देश, तैयारियों पर डीसी ने की बैठक
Wed, 18 May 2022 08:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 May 2022 08:30 PM IST
सार
नगर निगम शिमला को रैली के दौरान जनता के लिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था के साथ रिज मैदान की साफ-सफाई के निर्देश दिए। कहा कि आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर रिज, आईजीएमसी शिमला, जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट और अनाडेल हेलीपैड में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में बुधवार को बचत भवन शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला प्रवास की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करें। नगर निगम शिमला को रैली के दौरान जनता के लिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था के साथ रिज मैदान की साफ-सफाई के निर्देश दिए। कहा कि आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर रिज, आईजीएमसी शिमला, जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट और अनाडेल हेलीपैड में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वीवीआईपी की ओर से अपनाए जाने वाले मार्ग मालरोड और रिज पर बैरिकेडिंग की जाएगी। अग्निशमन विभाग के दमकल वाहन अनाडेल, रिज और पीटरहॉफ में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
ऊपरी शिमला से आने वाली बसें और छोटे वाहन सवारियों को संजौली बाईपास राजकीय महाविद्यालय संजौली के नीचे छोड़कर वापस ढली बाईपास वाले रोड के लिए रवाना किए जाएंगे। सोलन और सिरमौर की ओर से आने वाली बसें क्रॉसिंग से आईएसबीटी की ओर भेजी जाएंगी। छोटे वाहन 103 टनल से वापस आईएसबीटी की तरफ भेजे जाएंगे। बिलासपुर और मंडी की तरफ से आने वाली बसें बालूगंज चौक तक सवारियों को छोड़कर समरहिल व बालूगंज की तरफ भेजी जाएंगी। छोटे वाहन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी से वापस समरहिल की तरफ भेजे जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि ट्रैफिक परिस्थितियों के अनुरूप बसों और गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री का रोड मैप तैयार नहीं है। अंतिम रोड मैप विशेष सुरक्षा बल एसपीजी की ओर से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन