{"_id":"6270043fab246b29b1483377","slug":"pm-modi-chamba-visit-soon-one-power-project-will-be-implemented-the-foundation-stone-of-two-will-be-laid","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: पीएम मोदी का चंबा दौरा जल्द, एक बिजली परियोजना लागू करेंगे, दो का होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पीएम मोदी का चंबा दौरा जल्द, एक बिजली परियोजना लागू करेंगे, दो का होगा शिलान्यास
Tue, 03 May 2022 02:59 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 May 2022 02:59 AM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दो दिन पहले नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट हुई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें इस संबंध में संकेत मिले हैं कि प्रधानमंत्री चंबा आने को तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंबा दौरा जल्द होगा। वह एक बिजली परियोजना को लागू करेंगे तो दो का शिलान्यास करेंगे। हालांकि, अभी उनके इस दौरे की तिथि तय नहीं है। वह इसी महीने हिमाचल प्रदेश आ सकते हैं। चंबा से प्रधानमंत्री चुनावी हुंकार भी भरेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दो दिन पहले नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट हुई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें इस संबंध में संकेत मिले हैं कि प्रधानमंत्री चंबा आने को तैयार हैं।
विज्ञापन
सरकार ने उनका इस पखवाडे़ के अंत में ही हिमाचल आने का प्रस्ताव दिया है, मगर अभी इसे हरी झंडी नहीं मिली है। इतना तय है कि पीएमओ से यह तिथि जल्द तय हो जाएगी। सरकार ने प्रधानमंत्री को 180 मेगावाट की होली बजौली परियोजना को लागू करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा 48 मेगावाट की चांजू-तीन और 30 मेगावाट की देयोठल चांजू परियोजना के शिलान्यास की भी योजना है। कई अन्य कार्यक्रमों को भी जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
पीएम के प्रस्तावित दौरे पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से की मुख्य सचिव ने मंत्रणा
पीएम के इस प्रस्तावित दौरे पर मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रणा की है। उन्होंने तीनों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की कि अगर 10-12 दिनों मेें उनका दौरा तय होता है तो इसके लिए प्रदेश कितना तैयार है।
विज्ञापन