फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PM Modi appreciate the efforts of farmers of hamirpur himachal pradesh

मन की बात में पीएम मोदी ने इस गांव के किसानों की जमकर की तारीफ

Mon, 27 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Nov 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
PM Modi appreciate the efforts of farmers of hamirpur himachal pradesh

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हमीरपुर जिले के भोरंज ब्लॉक के किसानों को सराहा। पीएम ने कृषि क्षेत्र में जरूरी बदलाव कर उत्पादन और आय में वृद्धि के लिए भोरंज के टोहू गांव का जिक्र किया।

विज्ञापन


यहां के किसानों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड का इस्तेमाल कर भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ाकर उत्पादन और आय में वृद्धि दर्ज की।

मोदी की ओर से हिमाचल के किसानों की सराहना करने पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने किसानों को बधाई दी और पीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कहा कि इससे हिमाचल को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।

PM Modi appreciate the efforts of farmers of hamirpur himachal pradesh

पीएम मोदी ने कहा कि यूरिया के अत्यधिक और अवैज्ञानिक इस्तेमाल से भूमि की उर्वरक क्षमता भी प्रभावित हुई है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर हिमाचल के भोरंज ब्लॉक के किसानों के बारे में बताया। किसानों ने कुछ साल पहले घटते उत्पादन के बाद मिट्टी की जांच का निर्णय लिया।

मृदा जांच के बाद वैज्ञानिकों ने रसायनिक खाद का कम इस्तेमाल कर जैविक खाद के उपयोग के तरीके सुझाए। वर्ष 2016-17 में भोरंज के इस हिस्से में गेहूं की पैदावार बढ़ गई।

मन की बात कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी ने भोरंज के किसानों की सराहना सुनना बहुत ही सुखदायी था।

इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा और वो नए प्रयोगों से कृषि क्षेत्र में नए सुधारों के जरिये अपना और हिमाचल का विकास करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed