फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Players in the sports complex learn to use force in tug of war

Shimla News: खेल परिसर में खिलाड़ी सीख रखे रस्साकशी में जोर लगाना

Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Players in the sports complex learn to use force in tug of war
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में टग ऑफ वॉर एसोसिएशन की ओर से रस्साकशी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 10 दिवसीय इस शिविर के दौरान प्रतिभागियों को नेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयार करवाया जाएगा। शिविर में प्रदेशभर से 120 लड़के और लड़कियां भाग ले रही हैं। शिविर के पहले दिन सभी प्रतिभागियों को रस्साकशी के गुर सिखाए गए। टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पालघर में होगी। इसमें सब जूनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबले 26 से 29 जनवरी तक होंगे। सीनियर वर्ग के मुकाबले 1 फरवरी से 4 फरवरी तक होंगे। खेल परिसर में सभी प्रतिभागियों का प्रशिक्षण दो सत्राें में चल रहा है। इसमें 14 से 18 जनवरी तक सब जूनियर और जूनियर बॉयज तथा गर्ल्स का प्रशिक्षण चलेगा और 19 से 24 जनवरी तक सीनियर बॉयज और गर्ल्स का प्रशिक्षण होगा। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के दो प्रशिक्षक पंजाब से बुलाए हैं। यह जानकारी टग ऑफ वॉर एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article