फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   play at kalibari hall

कालीबाड़ी में खेली 'राजनीति-राजनीति’

Fri, 13 Jun 2014 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jun 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
play at kalibari hall

ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से 59वीं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के तीसरे दिन कालीबाड़ी हाल में ‘आओ खेलें राजनीति-राजनीति’ नाटक का मंचन किया गया।

विज्ञापन


नाटक के माध्यम से राजनीति की वर्तमान दशा को परदे पर उतारा गया। इसमें बताया गया कि किस तरह आज राजनीति का स्तर गिर रहा है। इसके क्या कारण है और इन्हें कैसे दुरुस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन के सह सचिव अंजम गुलाटी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान, सोलो डांस, भरत नाट्यम, कथक, कुच्चीपुड़ी, सेमी क्लासिक और फोक डांस प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रंगश्री पटना द्वारा ‘क्या गीत मेरे सुन रहे हो’, ‘कबीरा खड़ा बाजार में’, ‘सिंहासन खाली है’ और ‘रात बीताने तक’ नाटक का मंचन किया गया।

गेयटी में 'ये है बॉम्बे मेरी जान' का मंचन

वहीं, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के संयुक्त तत्वाधान में वीरवार को गेयटी थियेटर में एकजुट थियेटर ग्रुप मुंबई की ओर से ‘ये है बॉम्बे मेरी जान’ नाटक का मंचन किया गया।

नाटक का निर्देशन फिल्म अभिनेता राज बब्बर की पत्नी नादिरा जहीर बब्बर ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल उपस्थित हुए। नाटक के जरिये अपने सपने साकार करने के लिए मुंबई पहुंचने वाले लोगों के संघर्ष को परदे पर उतारा गया।


नाटक में अमोद भट्ट ने संगीत दिया। सेट की साज सज्जा नादिरा जहीर बब्बर, परिधान माला डे, लाइट् अकबर खान, म्यूजिक ऑपरेशन शहनवाज खान, देवेश कुमार, परिधान सहयोगी नेहा साहिक, मंच प्रबंधक मिथिलेश मेहर ने किया।

नाटक में संगम शुक्ला, मानव पांडे, अमित जयरथ, अनुमपा नेगी, मनदीप कौर, गुंजन त्यागी, राधेश्याम और हनीफ पटनी ने अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed