फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   plastic garbage price may increase

Shimla News: सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीदारी के दाम बढ़ाएगा निगम

Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
plastic garbage price may increase
अभी 75 रुपये प्रति किलो की दर से हो रही खरीद, लोग निगम को नहीं दे रहे प्लास्टिक का कचरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सिंगल यूज प्लास्टिक की खरीदारी के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। नगर निगम शिमला भरयाल कूड़ा संयंत्र के लिए शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा करने के लिए इसके रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम अभी 75 रुपये प्रति किलो की दर से सिंगल यूज प्लास्टिक खरीदता है।

इसके बावजूद ज्यादातर लोग नगर निगम को प्लास्टिक कचरा नहीं दे रहे। कबाड़ का काम करने वाले कुछ लोग शहर से निकलने वाले कचरे से रोजाना प्लास्टिक की बोतलें और सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा कर रहे हैं। इसे नगर निगम की बजाये दूसरी जगह बेचा जा रहा है। इससे नगर निगम को नुकसान हो रहा है। भरयाल कूड़ा संयंत्र चलाने के लिए प्लास्टिक की कमी पड़ रही है। इस कमी को पूरा करने के लिए नगर निगम अब प्लास्टिक खरीद के दाम बढ़ाने पर विचार कर रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि निगम अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर आगामी फैसला लेंगे। नगर निगम आरआरआर सेंटर के जरिये ई-कचरा भी इकट्ठा करने की योजना बना रहा है। जल्द ही इस पर भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed